हरियाणा-पंजाब में कल से होगी धान की खरीदी, किसानों को इतने घंटे में मिलेगी MSP की राशि

हरियाणा में धान खरीदी की तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रदेश में कल यानी 1 अक्टूबर से धान की खरीदी शुरू होगी। हरियाणा सरकार की ओर से किसानों को किसी भी तरह की समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे राज्य में प्रदेश सरकार की ओर से 400 मंडियों में धान खरीदने की व्यवस्था की गई है। हरियाणा के साथ ही 1 अक्टूबर से पंजाब में भी खरीफ सीजन की फसल खरीदी होगी।

खरीफ सीजन की फसल की सरकारी खरीदी हरियाणा में कल 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से इस खरीफ सीजन 55 मीट्रिक धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कई ठोस फैसले भी लिए हैं। जिसके तहत प्रत्येक जिले की जिम्मेदारी एक प्रभारी के तौर पर सरकारी अधिकारी को दी गई है, जो मंडियों में पूरी व्यवस्था रखेंगे। इसी तरह हरियाणा सरकार ने दावा किया है कि वह किसानों को फसल बेचने के 72 घंटे के अंदर भुगतान करेगी। अगर किसी किसान के खाते में सही समय पर धनराशि जमा नहीं होती है तो वह संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर सकता है।

हरियाणा में धान खरीद के 400 केंद्र

हरियाणा में कुल मिलाकर 22 जिले हैं और सरकार ने इन जिलों में 400 से अधिक मंडिया बनाई है। सभी जिलों में प्रशासनिक सचिवों को जिला प्रभारी बनाया गया है। प्रशासनिक सूची समय-समय पर मंडियों का दौरा करेंगे। धान खरीद एमएसपी पर हो रही है या नहीं. इस पर नजर रखेंगे मंडी में धान करने के लिए जगह है या नहीं। इसकी व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी भी मंडी प्रभारी की होगी। धान में नमी नापने के लिए मॉइश्चर मीटर भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं पंजाब में भी 1 अक्टूबर से ही धान खरीदी शुरू होगी। पंजाब सरकार की ओर से 1800 से अधिक धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisement