
दिल्ली हिंसा : नागरिकता कानून संशोधन (CAA) को लेकर भड़की हिंसा से उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात बेहद खराब हो गए हैं| दिल्ली पुलिस को उपद्रवियों को देखते ही गोली मार देने का आदेश दिया गया है| दिल्ली में हालात बेहद खराब हैं| एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है|
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अब भी सवेंदनशील स्थिति बनी हुई है| पुलिस का दावा है कि स्थिति सामान्य है, लेकिन हालात तनावपूर्ण हैं| पुलिस,ए एसएसपी और आईटीबीपी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं| उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में पूरे एक महीने के लिए धारा 144 लागू है| अतिरिक्त पुलिसबलों की तैनाती की गई है|
दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने दिल्ली हिंसा पर कहा है कि दिल्ली पुलिस हिंसा से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है| दिल्ली पुलिस प्रभावित इलाकों में मुस्तैद है और हालात को काबू में कर लिया है| पुलिस हालात पर पूरी तरह से मुस्तैद है| पुलिस को जैसी ही हिंसा की जानकारी मिल रही है, पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्सेज तुरंत कार्रवाई कर रही है|
अब मौजपुर इलाके से सभी उपद्रवियों को हटा दिया गया है| पूरे इलाके में सन्नाटा फैला है| पुलिसबलों के अलावा कोई भी सड़कों पर नजर नहीं आ रहा है| उत्तरी दिल्ली में पुलिस की तैनाती अब दिख रही है| पुलिस की सख्ती का असर दिख रहा है|
24 घंटे के भीतर शाह की तीसरी बैठक – दिल्ली में भड़की हिंसा के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने 24 घंटों के भीतर तीसरी बार बड़ी बैठक ली है| इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर(लॉ एंड ऑर्डर) एसएन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे|
दिल्ली में नागरिकता कानून(सीएए) पर भड़की हिंसा में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है| दिल्ली में संवेदनशील स्थिति के बीच दिल्ली पुलिस ने भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) के अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से स्पेशल कमिश्नर(लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त किया है|