
Vande Bharat Train Speed: ट्रेन से सफर करने वाले यात्री इस बात से वाकिफ होंगे कि दिल्ली-वाराणसी के बीच ट्रेन से सफर करने में कितना ज्यादा समय लगता है। अब लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल वाराणसी से दिल्ली की दूरी चंद घंटों में पूरी हो जाएगी। रिपोर्ट को पूरा पढ़ आप जान पाएंगे कि कितने समय बाद मात्र कुछ घंटों में वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली-वाराणसी का सफर पूरा कर पाएंगे।
वंदे भारत ट्रेन की बढ़ेगी रफ्तार
बनारस प्रयागराज रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन समेत कई अन्य रेलगाड़ियों की रफ्तार भी बढ़ाई जाएगी। रिपोर्ट की माने तो 1 साल के अंदर ऐसा होने की संभावना है। जिसके बाद वंदे भारत की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी जाएगी। इस ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली तक का सफर और जल्दी पूरा हो जाएगा। फिलहाल वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने में 8 घंटे का समय लगाती है। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने के बाद इस समय में कमी आ जाएगी।
इतना कम हो जाएगा सफर का समय
जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे ट्रैक की क्षमता एक बार बढ़ने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस का समय लगभग 1 घंटे तक कम हो जाएगा। प्रयागराज से बनारस के बीच लगभग पौने घंटे का अंतर आ जाएगा फिलहाल इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन दूरी तय करने के लिए डेढ़ घंटे तक का समय लेती है वही ऐसी सूचना भी आई है कि प्रयागराज और कानपुर के बीच भी गति बढ़ाने पर विचार हो सकता है।