हरियाणा में अब इतने साल से कम उम्र के बच्चों का नहीं होगा एडमिशन

हरियाणा सरकार ने बच्चों के एडमिशन की उम्र बढ़ा दी है। कक्षा 1 में बच्चों का एडमिशन करवाने के लिए सरकार ने न्यूनतम उम्र 6 साल कर दी है। साल 2024-25 सत्र के दौरान पहली कक्षा में दाखिले के लिए अब कम से कम उम्र 6 साल कर दी गई है, अब तक साढ़े 5 साल थी। अब बच्चों का एडमिशन करवाने के लिए 6 साल का इंतजार करना पड़ेगा।

हरियाणा में पहली कक्षा में एडमिशन की न्यूनतम उम्र में बढ़ोतरी

हरियाणा के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रभारी और प्रिंसिपल से लेकर सभी डीईओ को निर्देश जारी कर दिया है। इस निर्देश के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की पहली कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु सीमा 5 वर्ष 6 महीने की थी। शिक्षा निदेशालय ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए 6 महीने की छूट दी थी, लेकिन अब इस छूट को खत्म कर दिया गया है। अब से केवल 6 साल की उम्र के बच्चे ही पहली कक्षा में पढ़ सकेंगे।

आने वाले शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत 1 अप्रैल 2024 को जिनकी उम्र 6 साल होगी, केवल वो ही पहली कक्षा में एडमिशन ले सकेंगे।

जिस बच्चे की आयु 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक 6 वर्ष होगी, उन्हें भी दाखिला मिल सकता है। प्रदेश के तमाम सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों में ये दिशानिर्देश को जारी करने का आदेश दिया गया है।

Advertisement