नोएडा का ट्विन टावर आज चंद सेकेंड में होगा ध्वस्त, भूलकर भी ना जाए इन बंद रास्तों पर

Noida Twin Tower: नोएडा में 800 करोड रुपए की लागत से बने ट्विन टावर को आज दोपहर 2:30 बजे ढहा दिया जाएगा। इसके कारण कुछ रास्तों को डायवर्ट भी किया गया है। इन टावर को ध्वस्त करने के लिए 9640 छेद कर 3700   बारूद भरा गया है। जिससे महज 9 सेकेंड में यह इतनी ऊंची इमारत धराशाही हो जाएगी।

पुलिस ने आज सुबह से कई मार्गों को बंद कर दिया है साथ ही इन्हें स्थिति सामान्य होने तक नहीं खोला जाएगा। यहां देखे किन रूट को डायवर्ट या बंद किया जाएगा।

ट्विन टावर ध्वस्त होने तक बंद रहेंगे ये रूट

एटीएस तिराहा से गेझा फलध्सब्जी मंडी तिराहा तक मार्ग।

एल्डिको चौक से सेक्टर 108 की ओर डबल मार्ग व सर्विस रोड।

श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर 92 रतिराम चौक तक डबल मार्ग रहेगा बंद।

श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर 132 की ओर फरीदाबाद फ्लाई ओवर भी रहेगा आज बंद।

सेक्टर 128 से सैनिक कुंज चौक तक फरीदाबाद फ्लाईओवर को रखा जाएगा आज बंद

Advertisement