NEET Re-Exam 2026 : NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने परीक्षा की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर भारत सरकार ने देशभर में Telegram ऐप पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 22 जून 2026 तक लागू रहेगा, जबकि Telegram का Message Edit Feature 30 जून तक बंद रखा जाएगा।
Written by Kajal Panchal • Published on : 16 June 2026
IBN24 News Network : सरकार का कहना है कि कुछ साइबर ठग और फर्जी चैनल Telegram का इस्तेमाल पेपर लीक के नाम पर छात्रों और अभिभावकों को ठगने तथा परीक्षा के बाद फर्जी सबूत तैयार करने के लिए कर रहे थे। इसी वजह से यह कार्रवाई की गई है।
IT Act की धारा 69A के तहत कार्रवाई
NTA के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।
एजेंसी का कहना है कि यह फैसला केवल परीक्षा अवधि तक सीमित है और इसका उद्देश्य NEET-UG री-एग्जाम की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
21 जून को होगा NEET-UG री-एग्जाम
Telegram पर कार्रवाई क्यों जरूरी हुई ?
पिछले कुछ हफ्तों से Telegram पर “NEET Paper Leaked”, “Re-NEET 2026”, “NEET Mafia” जैसे नामों से कई चैनल संचालित किए जा रहे थे। इन चैनलों के जरिए छात्रों और उनके परिवारों से पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर हजारों से लाखों रुपये तक की मांग की जा रही थी।
NTA ने साफ कहा है कि ऐसे सभी दावे पूरी तरह फर्जी हैं और छात्रों को गुमराह करने के उद्देश्य से फैलाए जा रहे हैं।
Edit Feature से बनाए जा रहे थे फर्जी सबूत
एजेंसी के मुताबिक Telegram का Edit Feature पुराने मैसेज में बाद में फाइल या डॉक्यूमेंट जोड़ने की अनुमति देता है। कुछ लोग परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र जोड़कर यह दिखाने की कोशिश करते थे कि पेपर पहले ही लीक हो चुका था।
ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए Telegram को भारत में 30 जून तक Edit Feature बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
I4C और पुलिस एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई
गृह मंत्रालय के अधीन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने NTA और विभिन्न राज्यों की पुलिस एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर कई Telegram चैनल, ग्रुप और बॉट्स को हटवाया है।
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने भी पेपर लीक के नाम पर चल रही ऑनलाइन ठगी के मामलों में कार्रवाई की है।
21.5 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा
अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की जांच में एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जांच में सामने आया कि फर्जी बैंक खातों के जरिए करीब 21.5 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरोह ने एक महीने में करीब 1,000 मोबाइल नंबरों के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों से संपर्क किया था। मामले की जांच कई राज्यों में जारी है।
NTA ने बताए Telegram पर कार्रवाई के 10 बड़े कारण
NEET Re-Exam में हुए 5 बड़े बदलाव
NTA ने 12 जून को जारी नई गाइडलाइंस में परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किए हैं।
- परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
- परीक्षा अवधि 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है।
- आंसर शीट में 2 की जगह 4 रफ वर्क पेज दिए जाएंगे।
- 2 रफ पेज शुरुआत में और 2 पेज अंत में उपलब्ध होंगे।
- नए नियम अंग्रेजी समेत सभी क्षेत्रीय भाषाओं के प्रश्नपत्रों पर लागू होंगे।
छात्रों और अभिभावकों के लिए NTA की सलाह
NTA ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति पेपर उपलब्ध कराने, परीक्षा में मदद दिलाने या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि का दावा करता है तो उसकी सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर दें। एजेंसी ने छात्रों से केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करने और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करने की अपील की है।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

