Site icon IBN24 News Network

NEET-2026 Exam Scam Case : क्या सच में लीक हुआ NEET-2026 का पेपर, 180 में से 125 सवालों के मिलान से हिला सिस्टम, जानिए SOG-ATS की जांच में कौन से खुल सकते हैं चौंकाने वाले राज

NEET-2026 Exam Scam Case

NEET-2026 Exam Scam Case

NEET-2026 Exam Scam Case : NEET-2026 परीक्षा को लेकर सामने आए कथित पेपर लीक मामले ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की शुरुआती जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नों का एक बड़ा हिस्सा लीक होकर नकल गैंग तक पहुंच गया था। हालांकि अब तक इस पूरे मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है, लेकिन जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है और इसके तार कई अन्य राज्यों तक फैले होने की आशंका जताई जा रही है।

NEET-2026 Exam Scam Case

SOG की जांच में ‘क्वेश्चन बैंक’ और नेटवर्क के कई राज्यों तक फैले होने के संकेत, प्रिंटिंग प्रेस की भूमिका भी जांच के घेरे में, जांच एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं, जो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर सकते हैं।

Written by Kajal Panchal • Published on : 12 May 2026

IBN24 News Network : जांच एजेंसियों की प्राथमिक जांच में जयपुर के मनीष और सीकर के राकेश मंडावरिया को इस पूरे नेटवर्क के अहम चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। राकेश सीकर के पीपराली रोड स्थित एसके कंसल्टेंसी से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसे कथित तौर पर ‘क्वेश्चन बैंक’ तैयार करने और वितरण में अहम भूमिका मिली। एसओजी ने अब तक एक दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की है और कई राज्यों में फैले नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश जारी है।

‘क्वेश्चन बैंक’ और 125 सवालों का मेल

जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह सामने आया है कि परीक्षा से पहले तैयार किए गए कथित ‘गेस पेपर’ और असली परीक्षा के प्रश्नों में भारी समानता पाई गई।

NEET-2026 Exam Scam Case

एजेंसियों का मानना है कि यह सिर्फ संयोग नहीं बल्कि एक संगठित रैकेट का हिस्सा हो सकता है।

नेटवर्क कई राज्यों तक फैला होने की आशंका

एसओजी की जांच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, चूरू और नागौर से होते हुए देहरादून और केरल तक फैला हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, परीक्षा से पहले ही प्रश्नों का डिजिटल रूप (PDF) कई छात्रों तक पहुंचा दिया गया था, जिनमें केरल में पढ़ाई कर रहे कुछ छात्रों के भी नाम सामने आए हैं।

राहुल गांधी का हमला

इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि परीक्षा नहीं बल्कि सिस्टम की नीलामी हो रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हर बार जांच और वादों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी रहती है। उनके अनुसार:

NEET-2026 Exam Scam Case

प्रिंटिंग प्रेस की भूमिका पर शक

जांच एजेंसियों को शक है कि इस पूरे मामले में प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े कर्मचारियों और अंदरूनी लोगों की भूमिका भी हो सकती है।

एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह सामग्री सबसे पहले किसके पास पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन शामिल था।

छात्रों की शिकायत के बाद खुली जांच

गौरतलब है कि परीक्षा वाले दिन ही कुछ छात्रों ने सीकर के उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन शुरुआत में इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। बाद में छात्रों ने सबूतों के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) को ईमेल भेजा, जिसके बाद मामला जांच एजेंसियों तक पहुंचा। हालांकि NTA के स्थानीय को-ऑर्डिनेटर ने किसी भी आधिकारिक गड़बड़ी से इनकार करते हुए कहा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी।

जांच के अगले कदम

SOG और ATS की संयुक्त टीमें अब संदिग्धों के मोबाइल चैट और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही हैं, डिजिटल ट्रांजैक्शन और मनी ट्रेल की जांच कर रही हैं पूरे ‘क्वेश्चन बैंक’ नेटवर्क को मैप करने में जुटी हैं एजेंसियों का कहना है कि जल्द ही सभी साक्ष्य NTA को सौंपे जाएंगे ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

क्या यह संगठित पेपर लीक रैकेट है ?

फिलहाल जांच इस सवाल पर केंद्रित है कि क्या यह सिर्फ कुछ लोगों की मिलीभगत थी या देशभर में फैला एक संगठित पेपर लीक रैकेट, जिसने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया। जांच आगे बढ़ने के साथ इस पूरे मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Exit mobile version