चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के पूर्व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। वे हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री, पक्ष व विपक्ष के विधायकों को बेरोजगारों की बारात का न्योता देने के बहाने प्रदर्शन करने गए थे। चंडीगढ़ पहुँचते ही नवीन जयहिंद को गिरफ्तार करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस का अमला पहुंचा और उन्हें पकड़ कर ले गया।
नवीन जयहिंद एक कार्ड के साथ बुजुर्गों की पेंशन, सामान्य पात्रता परीक्षाओं और अन्य मुद्दों के मामले को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। नवीन जयहिंद अपने साथ एक बारात के न्योते का कार्ड भी लाए। जिसमें उन्होंने कटाक्ष करते हुए चिरंजीव बेरोजगार संग सौजन्य जनता की समस्याएं का कार्ड छपवाया। कार्ड में उन्होंने कटाक्ष करते हुए बरात का प्रोग्राम भी लिखा। उन्होंने ना सिर्फ सरकार पर, बल्कि विपक्ष पर भी इस कार्ड के जरिए निशाना साधा। कार्ड में भाती के रूप में उन्होंने गूंगा विपक्ष, लंच के तौर पर सरकार के झूठे आश्वासन लिखे। इसे लेकर नवीन जयहिंद चंडीगढ़ प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
नवीन जयहिंद ने कहा कि वे शांतिपूर्वक ढंग से मुख्यमंत्री व सभी विधायकों को रोहतक में होने वाले बेरोजगारों की बारात कार्यक्रम का न्योता देने के लिए आए हैं। उनका मकसद है कि वे विधानसभा में जाकर युवाओं सहित विभिन्न वर्गों की मांगों को लेकर होने वाले कार्यक्रम का न्योता दें। उन्होंने कहा कि वे न्योता देने अकेले आए हैं, लेकिन पुलिस ने विधानसभा तक नहीं जाने दे रही।
आपको बता दें नवीन जयहिंद दादा दुलीचंद की तरह बेरोजगारों की बारात निकालने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम 14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिन रोहतक में आयोजित किया जायेगा। इसलिए उन्होंने युवा ही नहीं अन्य वर्गों से भी इस कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जनवरी रोहतक के मानसरोवर पार्क में दोपहर 12 बजे सभी एकत्रित होंगे। बेरोजगारों की बारात कार्यक्रम को लेकर छपवाए गए कार्ड में विपक्ष को गूंगा बताते हुए भाती बनाया गया है। वहीं लंच में सरकार के झूठे आश्वासन परोसे जाएंगे। सात फेरे मुख्यमंत्री की मर्जी से होने का निर्धारण किया गया। बेरोजगारों की बारात में सभी को न्योता भी दिया गया है।
कार्ड में लिखी गई ये हैं मांगे
20 लाख बेरोजगारों को रोजगार देना।
सीईटी क्वालीफाई करना।
भर्ती कैलेंडर जारी करना।
एचटेट आजीवन करना।
हरियाणा की नौकरियों में पहला हक हरियाणवी को देना व 5 लाख खाली पदों को भरना।
खेल कोटा व EBPG बीपीजी बाल करना।
दादा दुलीचंद को थापा लगाई में 5 लाख बुजुर्गों, विधवा व विकलांगों की कटी हुई पेंशन बहाल करना।
पुरानी पेंशन बहाल करना।
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना।
हरियाणा पुलिस व जेल कर्मियों को पंजाब के समान वेतन देना।
हरियाणा में फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, नशा व क्राइम जैसी समस्याओं को दूर करना।