भारत जोड़ो यात्रा: करनाल में MLA किरण चौधरी को चोट लगी, राहुल गांधी बहन प्रियंका के डॉगी को साथ लेकर चले

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार यानी आज करनाल में चल रही है। यात्रा गांव कोहंड से सवा 2 घंटे की देरी से शुरू होकर कुटैल पहुंच चुकी है। यहां पर लंच ब्रैक चल रहा है। आज यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के डॉगी (लुना) को साथ लेकर काफी देर तक पैदल चले।

राहुल गांधी की यह फोटो ट्वीटर पर काफी ट्रेंड कर रही है। यात्रा में उनके साथ इंटरनेशनल बॉक्सर रहे बिजेन्द्र सिंह भी साथ चले। अब यात्रा दोपहर 3 बजे फिर से मधुबन से शुरू होगी। इससे पहले एक कबड्‌डी मैच होगा, जिसमें राहुल गांधी शिरकत करेंगे और मैच में हरियणा और पंजाब के नामी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे यात्रा परल में एक ढाबा पर टी ब्रैक के लिए रुकी, जहां पर राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में चाय की चुस्की के साथ लोगों से चर्चा की।

इसी दौरान यात्रा में चलते हुए हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता MLA किरण चौधरी को चोट लग गई। वह यात्रा में चलते वक्त फिसल गई। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किरण चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बसताड़ा टोल पर किसानों से मिले

राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान बसताड़ा टोल प्लाजा पर पिछले कई दिनों से गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों से मुलाकात की। करीब 2 मिनट तक राहुल किसानों के बीच रहे। इस दौरान उनसे किसानों से जुड़े मुद्दों पर बात की। किसान समय सिंह संधू ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के सामने अपनी दो मांगे रखी है। इसमें एक गन्ने का उचित भाव व दूसरी एमएसपी की गारंटी। राहुल गांधी ने दोनों मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने बसताड़ा टोल प्लाजा पर पिछले साल हुए लाठीचार्ज की भी जानकारी राहुल गांधी को दी। राहुल ने यात्रा की शुरूआत बच्चों से मुलाकात के साथ की।

करनाल में राहुल गांधी 24 किमी पैदल यात्रा करेंगे। बीच में वह एक कबड्‌डी मैच में भी हिस्सा लेंगे। यात्रा के चलते देश के सबसे व्यस्ततम दिल्ली-जम्मू हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि अब जाम खुल गया है।

पहले राहुल गांधी 6 बजे यात्रा शुरू कर देते थे, लेकिन पानीपत के बाद लगातार दूसरे दिन करनाल में भी देरी से यात्रा शुरू हुई है। असल में राहुल गांधी अपनी बीमार मां से मिलने कल रात को दिल्ली लौट गए थे। दूसरे दिन की यात्रा ने 8 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। दोपहर 12 बजे यात्रा का कुटैल टोल प्लाजा पर लंच ब्रैक होगा।

राहुल गांधी ने बच्चों के इसी ग्रुप से मुलाकात की।

बच्चों से मुलाकात की, बैस्ट ऑफ लक कहा

राहुल गांधी ने यात्रा के दूसरे दिन सबसे पहले बच्चों से मुलाकात की। दीक्षा नाम की एक छात्रा तो उनसे राजस्थान के कोटा में भी मिलने पहुंची थी, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। आज उनके ग्रुप में शामिल सभी बच्चों से ना केवल राहुल गांधी ने मुलाकात की, बल्कि टॉफी भी दी और उनका हालचाल जाना।

इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने पानीपत में 13 KM की पैदल यात्रा की। इसके बाद हुड्‌डा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

पानीपत रैली के बाद राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट

अब तक 3000 कि.मी से ज़्यादा की यात्रा के दौरान एक खूबसूरत सामंजस्य बन गया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतवासियों की समस्याओं को जानने का मौका मिल रहा है, और साथ ही, कई लोग बेहतरीन सुझावों और समाधानों के साथ भी आगे आ रहे हैं। ऐसे ही साथ जुड़ने से देश की तरक्की होती है, हर आवाज़ को ध्यान से सुनकर, सही मुद्दों पर अमल कर। यही प्रगति की नींव है, और यही जनता की उम्मीद भी है।

फिर दिल्ली लौटे राहुल गांधी

राहुल गांधी को शुक्रवार की रात बाबरपुर मंडी में ठहरना था। हालांकि वह हुड्‌डा ग्राउंड में रैली के बाद चौपर से दिल्ली लौट गए। मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया।

गुरुवार रात भी वह सनौली खुर्द में नहीं रुके थे। उत्तर प्रदेश से यात्रा की एंट्री के बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि वह शनिवार सुबह यात्रा में शामिल होने के लिए लौट आएंगे।

हरियाणा व पंजाब के बीच फ्रेंडली कबड्‌डी मैच

हरियाणा कांग्रेस के सचिव रघबीर संधू ने बताया कि राहुल गांधी साढ़े 10 बजे कुटेल फ्लाईओवर के सामने सीएनजी पंप के पीछे बने स्थल पर लंच करेंगे। जहां पर राहुल गांधी सवा 2 बजे तक कार्यकर्ताओं के बीच रुकेंगे। उसके बाद कंबोपुरा के पास हरियाणा व पंजाब के इंटरनेशनल खिलाड़ियों का कबड्डी मैच को देखेंगे। इस मैच में लड़कियों की टीम और लड़कों की टीम भी हिस्सा लेंगी। यहां पर एक घंटा रुकने के बाद राहुल गांधी करनाल की तरफ बढ़ेंगे। रात को करनाल में कर्ण लेक के पास लवली नर्सरी के नजदीक ठहराव करेंगे।

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का आज पहला दिन है। इसमें राहुल गांधी 13 किलोमीटर पैदल चले। इस दौरान वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की टीम से मिले। जिनके साथ पैदल चलते हुए उनकी एक किमी तक चर्चा हुई। इसके बाद अचानक वह रास्ते में एक फैक्ट्री में ठहर गए

पानीपत के हुड्‌डा ग्राउंड की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि हर गरीब व्यक्ति के खाते में 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह पैसे हर गरीब मजदूर और किसान को दिए जाएंगे। अगर हमारी सरकार आई तो ये योजना शुरू करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी ने जनसभा में देश का आधा धन महज कुछ लोगों के हाथों में होने के अलावा मीडिया पर भी लगाम बंधी होने की बात की।

हरियाणा में शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में चौंकाने वाला सीन दिखा। एक तरफ जहां राहुल गांधी टी शर्ट में चल रहे थे तो उनके साथ 5 साल का बच्चा नंगे बदन पैदल चल रहा था। यह बच्चा अभिमन्यु रोहतक का रहने वाला है

Advertisement