Site icon IBN24 News Network

हरियाणा विधानसभा में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने ली शपथ

करनाल की जनता के प्यार ने विधानसभा तक पहुंचाया, उनके हितों की आवाज करूंगा बुलंद: जगमोहन आनंद

करनाल: 25 अक्तूबर को करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा में शपथ ली। उन्होंने करनाल की जनता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और करनाल के सांसद व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि करनाल की जनता के प्यार ने विधानसभा तक पहुंचाया है। विधानसभा में जनता के हितों की आवाज बुलंद करूंगा।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है कि तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने शपथ लेने के पश्चात कहा कि करनाल की जनता ने वोट देकर विधानसभा तक पहुंचाया है। विधानसभा में तो उनसे जुड़े मुद्दे उठाऊंगा ही, इसके साथ-साथ करनाल के विकास कार्यों, नई-नई परियोजनाओं के लिए निरंतर प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। करनाल की जनता ने जो विश्वास जताकर उन्हें विधायक बनाया है, इस विश्वास पर खरा उतरूंगा। करनाल की जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

Exit mobile version