करनाल JCI एंजेल्स द्वारा जरुरत मंद परिवारों को कंबल वितरित करते हुए सदस्य !

इंडिया ब्रेकिंग /करनाल रिपोर्टर (ब्यूरो) जे. सी .आई करनाल सिटी एंजेल्स एवं जे. सी. रिट की महिला विंग द्वारा मकर सक्रांति पर्व  पर  50 जरुरत मंद परिवारों को कम्बल, बच्चो को जूतों, एवं जुराबे वितरित किये गए। इस पर्व का आयोजन चेयरपर्सन नेहा मल्होत्रा ,  सचिव प्रीती गुप्ता एवं केशियर मिनाक्षी गुप्ता  द्वारा किया गया। नेहा मल्होत्रा ने बताया मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में स्‍नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्‍व है।  इस दिन  खिचड़ी का भोग लगाया जाता है।  यही नहीं कई जगहों पर तो मृत पूर्वजों की आत्‍मा की शांति के लिए खिचड़ी दान करने का भी विधान है।  मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का प्रसाद भी बांटा जाता है. कई जगहों पर पतंगें उड़ाने की भी परंपरा है।संस्था का यह मुख्य अजेंडा रहता है की समाज में किसी न किसी प्रकार से असहाय परिवारों को सहयता कर सके। इस मौके पर  आरती गर्ग , निशु सिंगला, संगीता गुप्ता,भावना कपूर ,सुमन मनचंदा, चंदा चावला, रसमीत चोपड़ा, पूजा बंसल , शिखा , वर्षा , अमिता , डॉ रेनू , राधा, वर्तिका , डॉली, आरती ,आदि मौजूद थे

Advertisement