अपनी बहन के प्यार में पागल हुआ शादीशुदा प्रिंसिपल, गुपचुप तरीके से रचा ली शादी, पता चलते ही पत्नी ने किया ऐसा

गोरखपुरः भाई और बहन के बीच शादी को भारतीय समाज कभी मान्यता नहीं देता है। लेकिन विदेशों में अक्सर ऐसा देखने और सुनने को मिल जाता है।

भारत में भी अब ऐसे मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। अब गोरखपुर में एक महिला ने अपने टीचर पति पर ममेरी बहन से शादी का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि महिला के पति एक स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

शाहपुर के चरगांवा की रहने वाली महिला ने अपने पति गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि पति ने अपनी ममेरी बहन से शादी कर ली है। दोनों से एक बच्चा भी है। वह शादी के बाद से ही मुझे मारते पीटते थे। हम दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है। मेरे सास- ससुर भी इसमें शामिल हैं। मेरे पति गोंडा के पुरे देवनाथ गोसाईपुरवा मनकापुर के रहने वाले हैं।

वहीं पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति, सास व ससुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। क्या सच्चाई है यह जानने के लिए मामले की छानबीन की जा रही है।

Advertisement