Major Boat Accident In Vrindavan: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 22 घायल हो गए और 5 लापता की तलाश जारी है। दूसरे दिन यानि आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 250 लोगों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। 14 किमी के दायरे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

कैसे हुआ हादसा ?
Major Boat Accident In Vrindavan: राधे-राधे का नाम जाप कर रहे थे श्रद्धालु, नाव पलटने से मची चीख पुकार, चंद पलों में सब खत्म. ये हादसा शुक्रवार दोपहर 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जहां पर 37 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। ये घाट बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किमी दूर है। इस दुखद हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत एक ही परिवार के 7 लोग शामिल है। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ वहां 25 फीट गहरा पानी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि किसी भी श्रद्धालु को लाइफ जेकेट नहीं दी थी।
बताया जा रहा है कि नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। बताया ये भी जा रहा है कि हवा काफी ज्यादा तेज चल रही थी। तेज हवा के कारण नाव अचानक से डगमगाने लगती है। नाविक का नियंत्रण छुट गया।
राधे-राधे नाम जप करते हुए वीडियो आई सामने
एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसे लेकर कथित तौर पर कहा जा रहा है कि ये उन्हीं श्रद्धालुओं की ये वीडियो है। वीडियो में हंसते-खिलखिलाते हुए सभी लोग राधे नाम का संकीर्तन कर रहे है। माहौल काफी ज्यादा खुशनुमा होता है।
नाव पलटने के बाद आस-पास चीख पुकार शुरु हो जाती है और जो दूसरे नाविक थे वे मौके पर पहुंचते हैं। इसके साथ ही पुल की मरम्मत कर रहे मजदूर भी मौके पर पहुंच जाते है और राहत-बचाव कार्य शुरु कर किया जाता है। पुलिस की टीमों को जैसे ही सूचना मिली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।
पंजाब और हरियाणा के रहने वाले थे मृतक
Major Boat Accident In Vrindavan: राधे-राधे का नाम जाप कर रहे थे श्रद्धालु, नाव पलटने से मची चीख पुकार, चंद पलों में सब खत्म. मरने वाले 10 लोगों में से 9 पंजाब के और एक हरियाणा के हैं। पंजाब के 9 मृतकों में से पांच जगरांव के हैं, जो पंजाब के लुधियाना जिले का एक छोटा सा कस्बा है। 25-30 तीर्थयात्रियों के एक ग्रुप ने यमुना नदी के केशी घाट पर बोटिंग करने का फैसला किया। नाव पोंटून ड्रम से टकराने के बाद ये हादसा हुआ।
इस हादसे ने कई परिवारों को तोड़ दिया है। हादसे में दो कपल, एक मां-बेटे की जोड़ी और कई अन्य लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान जगरांव की कविता रानी और उनके बेटे मधुर बहल , जगरांव के चरणजीत और उनकी पत्नी पिंकी, लुधियाना के दुगरी के राकेश गुलाटी और उनकी पत्नी अंजू, मोगा की सपना हंस, जगरांव के ईशान कटारिया, हरियाणा के हिसार से आशा रानी, लुधियानी की मीनू बंसल के तौर पर हुई है।
नाविक और ठेकेदार पर FIR
Major Boat Accident In Vrindavan: राधे-राधे का नाम जाप कर रहे थे श्रद्धालु, नाव पलटने से मची चीख पुकार, चंद पलों में सब खत्म. पुलिस जांच में सामने आया कि ठेकेदार नारायण शर्मा बिना सूचना दिए पांटून पुल को खोलने-जोड़ने का काम करा रहा था। वहीं नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी बिना सुरक्षा व्यवस्था के अधिक सवारियां लेकर जा रहा था। दोनों की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Please Read Alsi This Article : Fire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork