Site icon IBN24 News Network

LPG Cylinder Alert : HP Gas, Indane और Bharat Gas ने ग्राहकों को किया सावधान, जानिए कौन-सी एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

LPG cylinder alert

LPG cylinder alert

LPG Cylinder Alert : अगर आप घर में LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश की प्रमुख गैस कंपनियां — HP Gas, Indane और Bharat Gas ने ग्राहकों को नए तरह के ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। दरअसल, अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए DAC यानी Delivery Authentication Code सिस्टम लागू किया गया है। लेकिन इसी सिस्टम का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं।

LPG Cylinder Alert

गैस सिलेंडर डिलीवरी के नए DAC सिस्टम के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी, कंपनियों ने जारी की जरूरी एडवाइजरी

Written by Kajal Panchal • Published on : 11 May 2026

IBN24 News Network : DAC एक सिक्योरिटी कोड या OTP की तरह काम करता है। जब ग्राहक गैस सिलेंडर बुक करता है, तो उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक यूनिक कोड भेजा जाता है। डिलीवरी बॉय जब सिलेंडर लेकर घर पहुंचता है, तभी ग्राहक को यह कोड बताना होता है। कोड मैच होने के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाती है। गैस कंपनियों का कहना है कि इस सिस्टम से:

कैसे हो रही है ठगी ?

LPG Cylinder Alert

हाल के दिनों में कई लोगों को नकली SMS, WhatsApp मैसेज और फोन कॉल आने लगे हैं। ठग खुद को गैस एजेंसी या डिलीवरी स्टाफ बताकर ग्राहकों से DAC या OTP मांग रहे हैं कई मामलों में लोगों को ऐसे लिंक भी भेजे जा रहे हैं जिन पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक होने या बैंकिंग जानकारी चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है।

HP Gas ने जारी किया अलर्ट

HP Gas ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ग्राहकों को चेतावनी देते हुए कहा कि असली DAC मैसेज हमेशा आधिकारिक Sender ID “VM-HPGASc-S” से आता है। कंपनी ने साफ कहा है कि :

LPG Cylinder Alert

Indane और Bharat Gas ग्राहकों के लिए भी एडवाइजरी

Indane और Bharat Gas ने भी ग्राहकों को सावधान रहने को कहा है। कंपनियों के मुताबिक, आधिकारिक मैसेज आमतौर पर VK-INDANE, VM-INDANE जैसी Sender ID से आते हैं।

अगर मैसेज का फॉर्मेट अलग हो, संदिग्ध लिंक हो या तुरंत जानकारी देने का दबाव बनाया जाए, तो ऐसे मैसेज से दूरी बनाना जरूरी है।

LPG उपभोक्ता इन बातों का रखें खास ध्यान

क्यों जरूरी है सावधानी ?

देश में डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ने के साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बड़ा आर्थिक नुकसान करा सकती है। गैस कंपनियों का कहना है कि ग्राहक अगर सतर्क रहें और केवल आधिकारिक मैसेज पर भरोसा करें, तो इस तरह की ठगी से आसानी से बचा जा सकता है।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

कौन हैं कलु पुटिक, जिसकी क्रिएटिविटी और महज 21 पोस्ट पर 3.8 मिलियन फोलोवर्स होने पर instagram भी हुआ फ़िदा, आपको क्या लगता है … क्या ये बनेंगे नया फैशन आइकन

BJP Leads in Bengal : क्या बदलने जा रहा है देश का सियासी नक्शा? विधानसभा चुनाव 2026 में बड़े उलटफेर के संकेत

Bengal Shocker 2026: 15 साल की सत्ता हिलती दिखी, BJP बहुमत के करीब-क्या ममता का किला आज ढह जाएगा ?

Bargi Dam Cruise Tragedy : ऑरेंज अलर्ट के बावजूद चला क्रूज़… क्या यह हादसा था या सिस्टम की लापरवाही से हुई 9 मौतें ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08

Exit mobile version