जाने पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों की कितनी हाइट होनी चाहिए

पुलिस विभाग में भर्ती के लिए अलग-अलग विभागों में उम्र की सीमा भी अलग-अलग होती है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में पुलिस भर्ती के लिए उम्र सीमा भिन्न होती है। साथ ही साथ महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए भी उम्र सीमा में भिन्नता होती है। महिला और पुरुष के फिजिकल टेस्ट (Police Height for Female) में भी काफी अंतर होता है। यदि आप भी महिला उम्मीदवार हैं और पुलिस में जाने की इच्छा रखती हैं तो ये खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

पुलिस की नौकरी के लिए लड़कियों की लंबाई और वजन (Police Height for Female)

कैटेगरी हाइट   चेस्ट   वजन

UR/OBC/SC   152 सेंमी   NA   40 किलोग्राम

एससी  147सेंसी NA   40 किलोग्राम

पुलिस भर्ती के लिए लड़कियों की उम्र सीमा

पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों की आयु सीमा  18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाती है। वर्ग सीमा के अनुसार कुछ छूट भी दी जाती है जो इस प्रकार है-

कैटेगरी रिलैक्सेशन  एज लिमिट

सामान्य (महिला)   कोई नहीं   1825 वर्ष

ओबीसी / एससी / एसटी (महिला)   05 वर्ष 1831 वर्ष

पुलिस भर्ती के लिए लड़कियों की शैक्षणिक योग्यता

पुलिस कांस्टेबल में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

अटेम्प्ट करने की संख्या

बता दें कि पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए अटेम्प्ट करने की संख्या पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। उम्मीदवार जितनी बार चाहें उतनी बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, बशर्ते कि वे उपर्युक्त योग्यता मानदंडों को पूरा करते हों।

इतने मीटर दौड़ लगाना अनिवार्य

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर (अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है) की दौड़ लगानी होती है।

Advertisement