Site icon IBN24 News Network

करनाल में गणित की प्राध्यापिका दीपा अरोड़ा को गीता रत्न सम्मान से नवाजा गया

Karnal's Deepa Arora Awarded Geeta Ratna

Karnal's Deepa Arora Awarded Geeta Ratna

करनाल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपराना में गणित की प्राध्यापिका दीपा अरोड़ा को हरियाणा सरकार की ओर से गीता रत्न सम्मान से नवाजा गया है। कुुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपा को यह सम्मान प्रदान किया।

सम्मान समारोह:

कुरुक्षेत्र में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व विधायक सुभाष सुधा व गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भी मंच पर मौजूद थे। दरअसल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 के अंतर्गत गीता प्रश्नमाला ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिता की विशेषताएं:

1. 10 दिवसीय प्रतियोगिता में 69 हजार 652 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    2. प्रतिभागियों से कुल 55 प्रश्न किए गए। जिसमें दो प्रतिभागियों व पांच प्रेरकों को हरियाणा सरकार की ओर से सम्मानित किया गया।

    3. करनाल की दीपा अरोड़ा ने सभी 55 प्रश्नों के सही जवाब दिए थे, जिस पर उन्हें सरकार की ओर से गीता रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

    दीपा अरोड़ा की उपलब्धि पर खुशी:

    दीपा अरोड़ा की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों व परिवार के लोगों ने खुशी जाहिर की है।

    Exit mobile version