Site icon IBN24 News Network

Karnal Fire Safety Drive : दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद करनाल में सख्ती, होटल-अस्पतालों समेत 24 से ज्यादा संस्थानों को नोटिस, फायर सिस्टम की हो रही जांच, कहीं आपके आसपास का होटल या अस्पताल भी तो नहीं असुरक्षित ?

Karnal Fire Safety Drive

Karnal Fire Safety Drive

Karnal Fire Safety Drive : दिल्ली में हाल ही में हुए होटल अग्निकांड के बाद करनाल का दमकल विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। हादसे से सबक लेते हुए विभाग ने जिलेभर में फायर सेफ्टी को लेकर विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है।

Karnal Fire Safety Drive

Written by Kajal Panchal • Published on : 6 June 2026

IBN24 News Network : इस अभियान के तहत होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, अस्पताल और कोचिंग सेंटरों की जांच की जा रही है। पहले ही दिन दो दर्जन से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

जांच के लिए बनाई गई चार टीमें

जिला दमकल विभाग ने पूरे जिले में जांच अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित की हैं। ये टीमें विभिन्न इलाकों में जाकर होटल, अस्पताल, रेस्टोरेंट, ढाबे, बैंक्वेट हॉल और कोचिंग सेंटरों की जांच कर रही हैं।

टीमें मौके पर पहुंचकर फायर सेफ्टी से जुड़े उपकरणों और व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। अग्निशमन यंत्रों, फायर अलार्म सिस्टम, पानी की उपलब्धता और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को जांचा जा रहा है। जहां कहीं भी किसी प्रकार की कमी पाई जा रही है, वहां तुरंत नोटिस जारी किया जा रहा है।

एनओसी वाले संस्थानों के सिस्टम भी किए जा रहे चेक

सब फायर ऑफिसर रणदीप चौहान ने बताया कि जिन संस्थानों के पास फायर एनओसी (NOC) मौजूद है, वहां भी केवल कागजों के आधार पर संतुष्ट नहीं हुआ जा रहा। विभाग मौके पर फायर फाइटिंग सिस्टम को चालू करवाकर उसकी कार्यक्षमता की जांच कर रहा है।

Karnal Fire Safety Drive

उन्होंने बताया कि कई जगहों पर फायर सेफ्टी उपकरण तो मौजूद मिले, लेकिन वे सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। ऐसे संस्थानों को तुरंत कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

बिना एनओसी वाले संस्थानों को जारी किए जा रहे सख्त नोटिस

जिन संस्थानों ने अभी तक फायर एनओसी नहीं ली है, उनके खिलाफ भी सख्ती बरती जा रही है। विभाग ऐसे संस्थानों को सख्त नोटिस जारी कर रहा है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बैंक्वेट हॉलों में भी सामने आईं कई खामियां

अभियान के दौरान बैंक्वेट हॉलों में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की भी जांच की गई। यहां भी कई जगहों पर कमियां सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को जल्द से जल्द इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग का मानना है कि शादी समारोह और बड़े आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं, इसलिए इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है।

लापरवाही पर नहीं होगी कोई ढील

दमकल विभाग का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल नोटिस जारी करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सभी संस्थानों में फायर सेफ्टी सिस्टम पूरी तरह कार्यरत हों। विभाग ने होटल, अस्पताल, रेस्टोरेंट, ढाबे, बैंक्वेट हॉल और कोचिंग सेंटर संचालकों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Exit mobile version