
IBN24 न्यूज़ नेटवर्क, करनाल, जे सी आई करनाल सिटी द्वारा आज करनाल क्लब में जेसीआई सप्ताह का आयोजन करने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आज की इस प्रेस वार्ता को जेसीआई करनाल सिटी के प्रधान जेसी पी पी पी जतिन सिंगला, जेसी सप्ताह के कोर्डिनेटर नरेश गुप्ता, एवं जे सी अनूप भारद्वाज, सचिव गगन जिंदल, पूर्व प्रधान अभिषेक सिंगला एवं लेडीज विंग के चेयरपर्सन पल्लवी बांगिया ने नमस्ते वीक के नाम संबोधित किया। जेसीआई करनाल सिटी के प्रधान जतिन सिंगला ने बताया जेसी सप्ताह पूरे विश्व में 9 सितम्बर से 15 सितम्बर को मनाया जाता है।
उन्होंने बताया की इस सप्ताह में हम सभी सदस्य मिलकर सामाजिक कार्य करते है। उन्होने बताया कि जेसीआई सप्ताह की शुरुआत 9 सितम्बर से होगी जिसका पहला कार्यक्रम श्रद्धानंद अनाथालय कर्ण ताल सदर बाजार में बच्चो को स्वादिष्ट व्यंजन परोस कर शुरुआत कि जायेगी। 10 सितंबर को कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा शुरू किया जायेगा। 11 सितम्बर को एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन करनाल क्लब से शुरू हो कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए संदेश देगी कि साइकिल चलाने से पर्यावरण एवं स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता है
जिसका समय सुबह 6 बजे रहेगा।12 सितम्बर को सुबह 10 बजे गौसेवा के लिए श्री कृष्ण गऊशाला गौशाला रोड पर कार्यक्रम किया जा रहा है संस्था के सभी सदस्यों द्वारा गऊ माता की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। 13 सितम्बर को बाबा बंसी वालों की याद में विशाल भंडारे का आयोजन पुरानी तहसील मार्केट में किया जाएगा। 14 सितम्बर को पॉलिथीन अवरेनेस को करनाल शहर के कमेटी चौक पर एक केम्प का आयोजन किया जायेगा। करनाल क्लब में आयोजित इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से जे सी, ए. पी. एस. चोपड़ा, अंकुर गुप्ता, आकाश बांगीया, चंदन गर्ग, सुशील बिंदल, मोहित सुखीजा, विवेक ठाकुर, परमजीत भंडारी, योगेश गोयल, मनोज गोयल, विनय गोयल, आर्किटेक्ट नवीन गोयल आदि उपस्थित थे।