international sikh forum : इंटरनेशनल सिख फोरम सिख बच्चो और युवाओं की हर संभव कोशिश करेगी : प्रितपाल सिंह पन्नू

international sikh forum

इंटरनेशनल सिख फ़ोरम की करनाल इकाई का आज गठन किया गया व ज़िला प्रधान की ज़िम्मेदारी पंजाब फैब्रिकेटर निसिंग के प्रबंध निदेशक पंजाब सिंह को सौंपी गई। करनाल में फोरम के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतपाल सिंह पन्नु, खेल निदेशक गुरतेज सिंह खालसा व कार्यकारिणी सदस्य जसबीर सिंह गुलाटी ने सिरोपा पहनाकर पंजाब सिंह की ज़िला प्रधान के तौर पर सम्मानित किया। उनके साथ उप प्रधान के रूप में सतिंदर सिंह चट्ठा व कुलवंत सिंह कलेर के साथ साथ ज़िला महासचिव परमजीत सिंह बेदी, कोषाध्यक्ष जतिन्दर सिंह, सचिव सुरजीत सिंह, संगठन सचिव इक़बाल सिंह, प्रेस सचिव सरबजीत सिंह, सोशल मीडिया इंचार्ज जसमीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य जगजीत सिंह, मनजीत सिंह सोनी को बनाया गया। फोरम के महासचिव प्रीतपाल सिंह पन्नु ने कहा कि इस संस्था का निर्माण पद्मश्री जगजीत सिंह दर्दी द्वारा किया गया था तथा वो इस संस्था के राष्ट्रीय चेयरमेन के रूप में मार्गदर्शन दे रहे हैं। इंटरनेशनल सिख फ़ोरम का उद्देश्य 10 गुरु साहिबान के जीवन दर्शन, गुरु ग्रंथ साहिब के सरब सांझीवालता के सिद्धांत, महान सिख इतिहास व गुरमत मार्ग का प्रचार प्रसार करना है। पंजाबी व गुरमुखी के प्रचार व प्रसार के लिए भी बड़े स्तर पर काम किया जाएगा। साथ ही गरीब परिवारों के मेधावी बच्चों को सिविल सर्विस, न्यायपालिका, आईआईटी जैसी बड़ी परीक्षाओं में आगे बडने में मदद की जायेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष में भी इंटरनेशनल सिख फोरम द्वारा बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया जनम शताब्दी समारोह, खालसाई खेलों के प्रदर्शन, गतका के राष्ट्रीय मुक़ाबलों, गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल सभी संत भगतों की याद में समागम आदि करवाये गये है। नवनियुक्त प्रधान पंजाब सिंह ने कहा कि वो सभी साथियों व करनाल की सिख संगत के सहयोग से संपूर्ण मानवता की भलाई के कार्यों को करने के लिए प्रयास करेंगे व इसमें पूरे समाज को साथ लिया जाएगा। उन्होंने जल्दी ही करनाल ज़िला के सभी प्रमुख गुरुद्वारों में पंजाबी की निःशुल्क शिक्षा शुरू करवाने की घोषणा भी की

Advertisement