Instagram Plus Features : दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी Meta ने अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म WhatsApp, Facebook और Instagram के लिए नए सब्सक्रिप्शन आधारित ‘Plus’ प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है। इन नए प्लान्स के तहत यूजर्स को कई ऐसे प्रीमियम फीचर्स और कस्टमाइजेशन विकल्प मिलेंगे, जो अब तक सामान्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं थे।
Written by Kajal Panchal • Published on : 29 May 2026
IBN24 News Network : कंपनी का कहना है कि यह कदम विज्ञापनों पर निर्भरता कम करने और नए राजस्व स्रोत विकसित करने की रणनीति का हिस्सा है। हालांकि Meta ने स्पष्ट किया है कि ये नए Plus प्लान्स उसके मौजूदा ‘Meta Verified’ सब्सक्रिप्शन की जगह नहीं लेंगे, बल्कि अतिरिक्त विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेंगे।
फिलहाल Meta ने इन प्लान्स को वैश्विक स्तर पर रोलआउट करने की घोषणा की है, लेकिन भारत में लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। भारत Meta का सबसे बड़ा यूजर बेस वाला बाजार है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इन फीचर्स को यहां चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा।
Instagram Plus और Facebook Plus में क्या मिलेगा ?
Instagram Plus और Facebook Plus को खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
WhatsApp Plus में क्या होगा खास ?
Meta AI के लिए भी आएंगे पेड प्लान
Meta अपने AI प्लेटफॉर्म के लिए भी दो नए सब्सक्रिप्शन प्लान टेस्ट कर रही है।
Meta One Plus
- कीमत: $7.99 प्रति माह (करीब ₹770)
Meta One Premium
- कीमत: $19.99 प्रति माह (करीब ₹1,900)
दोनों प्लान्स में AI फीचर्स उपलब्ध होंगे, लेकिन Premium प्लान में अधिक शक्तिशाली AI प्रोसेसिंग, डीपर रीजनिंग और एडवांस इमेज व वीडियो जनरेशन की सुविधा मिलेगी। सामान्य यूजर्स के लिए Meta AI मुफ्त उपलब्ध रहेगा।
क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए एडवांस प्लान
Meta ने कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए भी दो नए प्लान्स की घोषणा की है।
Meta One Essential
- कीमत: $14.99 प्रति माह (करीब ₹1,450)
मुख्य फीचर्स:
- Verified Badge
- फेक अकाउंट से सुरक्षा
- Enhanced Linksheet
- सभी सोशल मीडिया लिंक एक जगह जोड़ने की सुविधा
Meta One Advanced
- कीमत: $49.99 प्रति माह (करीब ₹4,800)
मुख्य फीचर्स:
- Facebook Feed में Featured Placement
- Search Results में बेहतर Visibility
- Reels पर Bold Follow Button
- ऑटोमैटिक Follow Invitation
- Advanced Analytics Tools
- Competitive Insights
- Optimized Scheduling Tools
- Multiple Moderator Access
इसके अलावा यदि कोई अन्य यूजर किसी क्रिएटर के कंटेंट का दोबारा उपयोग करता है तो उसे नोटिफिकेशन भी मिलेगा, जिससे वह ओरिजिनल कंटेंट का क्रेडिट क्लेम कर सकेगा।
क्यों बदल रहा है सोशल मीडिया का बिजनेस मॉडल ?
कई वर्षों तक Facebook, Instagram और WhatsApp पूरी तरह मुफ्त सेवाएं रहे हैं। Meta मुख्य रूप से विज्ञापनों और यूजर डेटा आधारित मार्केटिंग से अरबों डॉलर कमाती रही है।
लेकिन अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नए यूजर्स की वृद्धि धीमी पड़ रही है और दुनियाभर में डेटा प्राइवेसी नियम भी सख्त होते जा रहे हैं। इसका सीधा असर विज्ञापन आधारित कमाई पर पड़ा है।
इसी वजह से Meta अब Elon Musk के X (पूर्व में Twitter) की तरह सब्सक्रिप्शन मॉडल को मजबूत कर रही है, ताकि कंपनी की आय का एक स्थायी और भरोसेमंद स्रोत तैयार किया जा सके।
Meta के नए Plus प्लान सोशल मीडिया के बिजनेस मॉडल में एक बड़े बदलाव का संकेत हैं। जहां सामान्य यूजर्स के लिए बेसिक सुविधाएं मुफ्त रहेंगी, वहीं अतिरिक्त फीचर्स और बेहतर अनुभव चाहने वाले यूजर्स को अब इसके लिए मासिक शुल्क देना होगा। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत सहित दुनिया भर के यूजर्स इन प्रीमियम प्लान्स को कितना अपनाते हैं।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

