कपड़ा व्यापारी ने नहीं बढ़ाया वेतन तो कर्मचारी ने गोदाम में लगा दी आग, हुआ इतना नुकसान

सूरत में एक कर्मचारी की हरकत से मालिक को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि यह घटना 10 दिन पहले की है। अब इस घटना में एक बड़ा खुलासा हुआ है। घटना के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि यह कोई और नहीं बल्कि उसका कर्मचारी था जिसने मालिक को नुकसान पहुंचाया था।

दरअसल, सूरत के सानिया हेमाड़ गांव में 10 दिन पहले एक कपड़ा गोदाम में आग लग गई थी। उसी समय फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया।

गोदाम में आग लगने से मालिक को 78 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। जांच में पता चला है कि एक कर्मचारी ने ही गोदाम में आग लगाई थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

क्या हुआ था ?

अश्विनभाई जीवराजभाई रैयानी नाम के व्यापारी का कपड़ा गोदाम सूरत के सानिया हेमाड गांव में स्थित है। 10 दिन पहले अश्विनभाई के गोदाम में तड़के आग लग गई थी। आग लगने से अश्विनभाई के गोदाम में रखा कपड़ा समेत कीमती कपड़ा जल कर खाक हो गया।

 कैसे हुआ खुलासा

इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें पता चला कि एक व्यक्ति गोदाम में आग लगा रहा था। जिसके बाद फैक्ट्री मालिक ने इस मजदूर की पहचान कर ली. पुलिस के मुताबिक, घटना से तीन दिन पहले आगजनी करने वाले को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। आगजनी का आरोपी एजाज अहमद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मालिक के मुताबिक एजाज पिछले दो महीने से गोदाम में काम कर रहा था।

10 हजार बढ़ाने की कर रहा था मांग

जानकारी के मुताबिक एजाज ने अपने मालिक से अपनी सैलरी के अलावा 10 हजार की अतिरिक्त राशि की मांग की। हालांकि मालिक ने 10 हजार की जगह पांच हजार रुपए दिए। जिसके बाद एजाज भड़क गया और अगले दिन सुबह करीब पांच बजे गोदाम में आग लगा दी। आग से मालिक को 78 लाख का नुकसान

Advertisement