Site icon IBN24 News Network

How To Lose Weight Fast: मोटापे की दुश्मन है ये चीज, 1 कटोरा भरकर खाएंगे तो भी महीनेभर में कम हो जाएगा वजन

How To Lose Weight Fast

How To Lose Weight Fast

How To Lose Weight Fast: अनहेल्दी डाइट से सबसे तेजी से मोटापा बढ़ता है। वजन घटाने के लिए डाइटिंग नहीं डाइट में बदलाव कर लें। इस एक चीज को भरपेट खाने से भी मोटापा गायब हो जाएगा। जानिए वजन घटाने के लिए क्या खाएं?

अनहेल्दी डाइट, खराब जीवनशैली की आदतें और स्वास्थ्य की अनदेखी के कारण मोटापा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वजन बढ़ने के बाद वजन कम करना आसान नहीं है। मोटापा न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाता है बल्कि कई तरह की बीमारियों का कारण भी बनता है। विशेषज्ञों के अनुसार, मोटापा मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, कोरोनरी धमनी रोग, फैटी लीवर रोग और उच्च कोलेस्ट्रॉल का कारण बन सकता है। ऐसे में वजन घटाना बहुत जरूरी है! यदि व्यायाम से मोटापा कम नहीं होता है, तो कुछ महीनों के लिए दलिया को अपने आहार में शामिल करने का प्रयास करें।

दलिया खाने से शरीर पर बढ़ती चर्बी आसानी से कम होने लगती है। क्या है खास: अगर आप जी भरकर दलिया खाते हैं तो भी यह अतिरिक्त वजन को कम करता है। माना जाता है कि फाइबर युक्त अनाज बहुत स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। वजन घटाने के लिए दलिया के परिणाम आश्चर्यजनक हैं। इस डाइट को आपको सिर्फ एक महीने तक फॉलो करना होगा।

How To Lose Weight Fast: वजन घटाने के लिए दलिया कैसे पकाएं?

बाबा रामदेव के मुताबिक दलिया बनाने के लिए गेहूं, बाजरा, मूंग दाल, चावल, तिल और अजवायन जैसी सामग्री की जरूरत होती है, जो मोटापे से लड़ने में फायदेमंद है! इन चीजों को मिलाकर आप आसानी से नमकीन दलिया तैयार कर सकते हैं1 इसके नियमित सेवन से शरीर में जमा चर्बी कम होने लगती है। इसके अलावा इस पौष्टिक दलिया के सेवन से आप एक महीने में कई किलोग्राम वजन भी कम कर सकते हैं।

How To Lose Weight Fast: दलिया क्यों है इतना फायदेमंद?

How To Lose Weight Fast: वजन बढ़ने के हो सकते हैं ये कारण

थोड़ा वजन बढ़ना सामान्य बात है, लेकिन लगातार वजन बढ़ना शरीर में किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है तो ये मेडिकल जांच जरूर कराएं।तेजी से वजन बढ़ने का मुख्य कारण कम शारीरिक गतिविधि, अस्वास्थ्यकर आहार और अनुचित जीवनशैली माना जाता है, हालांकि, ऐसे मामले भी हैं जब व्यायाम और स्वस्थ आहार के बावजूद वजन बढ़ता है।

कुछ लोग बहुत अधिक व्यायाम करने और अपने आहार पर ध्यान देने के बावजूद भी वजन कम नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी हैं तो इसे नजरअंदाज न करें। जिस तरह वजन कम होना शारीरिक बीमारी का संकेत हो सकता है, उसी तरह वजन बढ़ना भी बीमारी का संकेत हो सकता है। यदि आपका वजन तेजी से बढ़ गया है, तो आपको ये चार मेडिकल टेस्ट करवा चाहिए।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।चैनल लिंक : https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

यह भी पढ़ें – Superfood for Winter: 10 ऐसे सुपरफूड जो आपको सर्दियों में फिट रहने में करेंगे मदद : थकान और आलस्य भागेंगे दूर, कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी रहेगा नियंत्रण

Exit mobile version