
हम सबके दिल और दिमाग़ में एक ही सवाल हैं की आखिर ये लॉकडाउन कब खुलेगा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी| जोकी 14 अप्रैल को समाप्त होना हैं| कल तेलंगाना प्रदेश के मुख्यमंत्री ने PM मोदी को लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह दी| उन्होंने इस लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाने की सलाह दी हैं| आपको बता दें की तेलंगाना प्रदेश सरकार ने अभी आधिकारिक घोषणा नही की है|
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकारें – केंद्र सरकार से लॉकडाउन बढ़ाने की बात कह रही हैं| पूरे भारत प्रतिदिन बढ़ रहें मामले देखें तो यह फ़ैसला लेना जरूरी भी हैं| अब इसका फ़ैसला PM मोदी के हाथ में हैं की लॉकडाउन को अभी खोला जाएगा या नहीं. इस भयंकर महामारी से बचने का केवल यही उपाय हैं| विश्व के सारे देश भारत के लॉकडाउन की तारीफ कर रहें हैं|
भारत से जनसंख्या 130 करोड़ के लगभग हैं| अब तक यहाँ कोरोना के 4000 के क़रीब मामले सामने आएँ हैं| इतनी आबादी वाले देश में यह आँकड़ा बहुत कम हैं| इसके लिए भारत के लोग वाकई तारीफ के काबिल हैं की उन्होंने इस महामारी पर लगभग नियंत्रण पा लिया हैं|