गृह मंत्री अनिल विज के पीआरओ को किया सस्पेंड

हरियाणा : गृह मंत्री अनिल विज के जनता से सम्बन्धित सभी कार्यों की देख-रेख कर रहे इन्फोर्मेशन पब्लिक रिलेशन एंड लेंग्वेज डिपार्टमेंट के असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर कृष्ण कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर यह गाज होमगार्ड का मानदेय बढ़ाए जाने के जारी हुए प्रेस नोट के कुछ अखबारों में छपने पर गिरी है।

विभाग की ओर से सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बताने के लिए उन्हें नोटिस भेजा गया था। इसमें लिखा गया कि आपने मेल के जरिए उक्त प्रेस नोट विड्रों करने के लिए ई-मेल किया था। इसके बावजूद भी कुछ समाचार पत्रों में यह खबर छपी और बताया गया है कि नोटिस का एक घंटे में जवाब मांगा गया था।

लेकिन कुछ समय बाद ही एक कर्मचारी कृष्ण कुमार के पास पहुंचा और नोटिस देने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इसे वापस नहीं किया। इसके बाद शाम को उन्हें सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए। उनका मुख्यालय चंडीगढ़ ही रखा गया है। इस मामले की सूचना देर शाम तक गृहमंत्री को भी नहीं थी।

Advertisement