Site icon IBN24 News Network

Heatwave Returns in Haryana : राहत खत्म ! फिर झुलसाएगी गर्मी, अगले कई दिन पड़ेंगे भारी, हरियाणा के 7 जिलों में लू का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, जाने कब मिलेगी राहत ?

Heatwave Returns in Haryana

Heatwave Returns in Haryana

Heatwave Returns in Haryana : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश से मिली राहत अब ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ने और कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

Heatwave Returns in Haryana

Written by Kajal Panchal • Published on : 8 June 2026

IBN24 News Network : कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 12 जून तक प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से शुष्क और गर्म बना रहेगा। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

रोहतक सबसे गर्म, कई जिलों में 40 डिग्री पार

रविवार को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

7 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 7 जिलों में लू (Heat Wave) चलने की संभावना जताई है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन क्षेत्रों में गर्म और शुष्क हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

11 जून से मौसम ले सकता है करवट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 से 10 जून तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 11 से 13 जून के बीच प्रदेश में मौसम बदल सकता है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, धूलभरी आंधी और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी

11 से 13 जून के दौरान कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली गिरने और धूलभरी आंधी की भी संभावना जताई है।

लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह

HAU हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन का तापमान बढ़ेगा, जबकि रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Exit mobile version