Site icon IBN24 News Network

Haryana Weather Alert : हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर रहेगा ?

Haryana Weather Alert

Haryana Weather Alert

Haryana Weather Alert : हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेने की तैयारी कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

Haryana Weather Alert

Written by Kajal Panchal • Published on : 11 June 2026

IBN24 News Network : मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज रात से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो सकती है। कई जिलों में बिजली गिरने और तेज आंधी की भी चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में बारिश का सबसे ज्यादा असर

Haryana Weather Alert

80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सामान्य तौर पर हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अचानक तेज झोंकों के साथ यह गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली के खंभों और तारों को नुकसान पहुंचने तथा यातायात प्रभावित होने की आशंका है। विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

बिजली गिरने का भी खतरा

मौसम विभाग ने आंधी और गरज-चमक के दौरान बिजली गिरने की संभावना जताई है। ऐसे में खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

एचएयू के वैज्ञानिक ने जताई अच्छी बारिश की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 14 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बादल छाने, हवाओं की दिशा बदलने और बीच-बीच में वर्षा होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 11 जून को पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों की ओर बढ़ने तथा पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण 11 जून की रात से 13 जून तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

जून में तीसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जून के पहले 11 दिनों के भीतर यह तीसरा पश्चिमी विक्षोभ है। लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तर भारत के मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है।

रोहतक रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक बना हुआ है।

सबसे अधिक तापमान रोहतक में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 43.9 डिग्री, सिरसा में 43.6 डिग्री और अंबाला में 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

गुरुग्राम की रात सबसे ठंडी

Haryana Weather Alert

राज्य में न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा।

दूसरी ओर सिरसा में 30.8 डिग्री और चंडीगढ़ में 29.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में 19 मिमी तथा भिवानी और हिसार में 3-3 मिमी बारिश होने से रात के तापमान में आंशिक गिरावट देखी गई।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

फिलहाल, अगले तीन दिनों तक हरियाणा में मौसम पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है। बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण सतर्कता बरतना बेहद जरूरी होगा।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Exit mobile version