Site icon IBN24 News Network

Haryana Transport Reform : हरियाणा में बदलने वाला है सफर का सिस्टम ! बनेंगे 10 इलेक्ट्रिक बस स्टैंड, हर गांव तक पहुंचेगी बस सेवा, मोबाइल ऐप से मिलेगी लाइव लोकेशन, जानिए सिटी बस से लेकर गांवों तक क्या है नया रूट प्लान ?

Haryana Transport Reform

Haryana Transport Reform

Haryana Transport Reform : हरियाणा विजन-2047 के तहत परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की परिवहन व्यवस्था को लेकर कई बड़े फैसले लिए। उन्होंने कहा कि लोगों को निजी वाहनों की बजाय सरकारी बसों का इस्तेमाल करने के लिए बेहतर और ज्यादा बस सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में हर गांव और हर शहर बस सेवा से जुड़ा हो।

Haryana Transport Reform

Written by Kajal Panchal • Published on : 26 May 2026

IBN24 News Network : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवहन विभाग नया रूट प्लान तैयार करे और जरूरत पड़ने पर पुरानी पॉलिसी में बदलाव भी किया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों को आपस में बस रूट के जरिए जोड़ा जाए ताकि छात्र, महिलाएं और कामकाजी लोग आसानी से सफर कर सकें।

शहरों में फिर शुरू होंगी लोकल बसें

सीएम सैनी ने कहा कि पहले शहरों में लोकल बसें चलती थीं, लेकिन अब उनकी संख्या काफी कम हो गई है। सरकार अब बड़े शहरों में अस्पताल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, मेट्रो स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्रों तक सिटी बस सेवा का विस्तार करेगी।

उन्होंने बताया कि रेलवे की तरह हरियाणा रोडवेज की बसों में भी रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। यात्री मोबाइल ऐप के जरिए यह देख सकेंगे कि बस कहां पहुंची है और स्टॉप पर कब आएगी।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए CCTV और पैनिक बटन

Haryana Transport Reform

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों में CCTV कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे। ये सभी सिस्टम कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

एक साल में बनेंगे 10 इलेक्ट्रिक बस स्टैंड

Haryana Transport Reform

हरियाणा सरकार आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि अगले एक साल में 10 नए इलेक्ट्रिक बस स्टैंड बनाए जाएंगे। इन बस स्टैंडों पर चार्जिंग पॉइंट और रूफटॉप सोलर सिस्टम भी लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 20 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड दिए जा चुके हैं और जल्द ही 20 लाख नए कार्ड वितरित किए जाएंगे।

बिना PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा ईंधन

सरकार अब प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन वाहनों के पास पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा।

इसके लिए पेट्रोल पंपों पर नंबर प्लेट स्कैनिंग कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों की मदद से वाहन की जांच की जाएगी और बिना वैध PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों को ईंधन देने पर रोक रहेगी।

हरियाणा में सबसे ज्यादा व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में अभी 26 व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। पुराने वाहन स्क्रैप करवाने पर केंद्र सरकार की ओर से 15 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

बनेगा यूनिफाइड कमांड कंट्रोल सेंटर

प्रदेश में इसी साल यूनिफाइड कमांड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा, जहां से सरकारी और निजी बसों की निगरानी की जाएगी। इससे परिवहन व्यवस्था को अधिक आधुनिक, सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Exit mobile version