Site icon IBN24 News Network

Haryana Teachers Salary : हरियाणा में अब रुक सकता है शिक्षकों का वेतन, प्रॉपर्टी रिटर्न नहीं भरने वालों को अंतिम चेतावनी, जानिए किन कर्मचारियों को भरना होगा प्रॉपर्टी रिटर्न ?

Haryana Teachers Salary

Haryana Teachers Salary

Haryana Teachers Salary : हरियाणा के मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन प्रॉपर्टी रिटर्न भरने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। निदेशालय की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को दूसरा रिमाइंडर जारी करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि अधीनस्थ कर्मचारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रॉपर्टी रिटर्न भरवाना सुनिश्चित किया जाए।

Haryana Teachers Salary

Written by Kajal Panchal • Published on : 12 June 2026

IBN24 News Network : विभाग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी प्रॉपर्टी रिटर्न दाखिल नहीं करता है और इसके कारण उसका वेतन रुकता है, तो इसके लिए संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होगा। शिक्षा विभाग ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

पहले भी जारी किए जा चुके हैं निर्देश

निदेशालय ने अपने पत्र में बताया कि इस संबंध में पहले भी 18 मार्च 2019, 13 मई 2026 और 18 मई 2026 को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन प्रॉपर्टी रिटर्न दाखिल नहीं किए जाने के कारण अब एक बार फिर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

किन कर्मचारियों को भरना होगा प्रॉपर्टी रिटर्न ?

Haryana Teachers Salary

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

विभाग ने बताया कि प्रॉपर्टी रिटर्न दाखिल करने की पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार के इंट्रा हरियाणा पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर जाकर अपनी संपत्ति का विवरण अपडेट करना होगा।

सेवा रिकॉर्ड अपडेट रखने की कवायद

शिक्षा विभाग के इस कदम को कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड और संपत्ति संबंधी विवरण को अद्यतन रखने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है। विभाग का मानना है कि समय पर प्रॉपर्टी रिटर्न दाखिल करने से पारदर्शिता बढ़ेगी और कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रहेगा।

Haryana Teachers Salary

विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों से जल्द से जल्द प्रॉपर्टी रिटर्न भरवाना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में वेतन संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

Exit mobile version