
हरियाणा रोडवेज के नारनौल डिपो की ओर से नेशनल हाईवे 152-डी ग्रीन कॉरिडोर पर दो नई बसों का संचालन शुरू किया गया है। नई समय सारिणी का महेंद्रगढ़ क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा। वहीं दादरी डिपो की ओर से नारनौल से चंडीगढ़ जाने वाली बस के समय में बदलाव किया गया है। बता दें कि नारनौल से चंडीगढ़ 152-डी ग्रीन कॉरिडोर पर पांच बसों का संचालन किया जा रहा था। चंडीगढ़, अंबाला, दादरी व पंचकूला व नारनौल डिपो की ओर से एक-एक बस का 152-डी ग्रीन कॉरिडोर से संचालन किया जा रहा था।
नारनौल डिपो की ओर से दो-दो नई बसों का संचालन शुरू किया है तथा दादरी डिपो ने नारनौल से ग्रीन कॉरिडोर से चंडीगढ़ जाने वाली बस के समय में बदलाव किया है। शाम को नारनौल से सात बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस अब 6:30 बजे पर रवाना होगी। वहीं नारनौल डिपो से एक बस महेंद्रगढ़ वाया बुचावास होते हुए चंडीगढ़ जाएंगी। यह बस नारनौल से 5:40 बजे चलकर 6: 20 पर महेंद्रगढ़ पहुंचेगी तथा बुचावास होते हुए चंडीगढ़ जाएंगी।
महेंद्रगढ़ से 6:20 पर होगी रवाना
परिवहन विभाग की ओर जारी की गई नई समय सारिणी के अनुसार यह बस नारनौल से सुबह 5:40 चलकर सुबह 6:20 पर महेंद्रगढ़ पहुंचेगी तथा गांव बुचावास से 152 ग्रीन कॉरिडोर से होते हुए चंडीगढ़ जाएंगी। वहीं चंडीगढ़ से शाम तीन बजे चलकर शाम को 7:30 पर महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। महेंद्रगढ़, दादरी, रोहतक से चंडीगढ़ रोडवेज बस में 410 रुपये किराया लगता है तथा महेंद्रगढ़ से 152 ग्रीन कॉरिडोर से रोडवेज बस में 360 रुपये किराया लगेगा।
152-डी ग्रीन कोेरिडोर बस सेवा की समय सारणी
डिपो नारनौल से चलने का समय चंडीगढ से चलने का समय
नारनौल सुबह 4:00 बजे अंबाला से दोपहर 1:00 बजे
चंडीगढ़ सुबह 5:00 बजे चंडीगढ़ डिपो से शाम 4:00 बजे
अबाला डिपो सुबह 6:42 बजे च. दादरी डिपो से शाम 4:40 बजे
नारनौल सुबह 10 बजे नारनौल डिपो से 6:40 बजे
दादरी डिपो सायं 6:30 बजे नारनौल डिपो से शाम 5:15 बजे
पंचकुला डिपो शाम 8:00 बजे पंचकूला डिपो से शाम 5:30 बजे