हरियाणा रोडवेज की सवारी जेब करेगी हल्की, अंबाला से लखनऊ का किराया हुआ इतना महंगा

अंबाला। हरियाणा रोडवेज की बस से उत्तर प्रदेश के लखनऊ तक का सफर पहले से सौ रुपये महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर और बरेली जाने वाली बस में यात्री किराया बढ़ा दिया गया। अब लखनऊ के लिए 100 रुपये, सीतापुर के लिए 80 रुपये, शाहजहांपुर और बरेली के लिए 60-60 रुपये प्रति यात्री किराया बढ़ा दिया गया है।

बढ़ा बस का किराया

उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन में यात्री किराया बढ़ाए जाने के बाद हरियाणा की यूपी में जाने वाली बसों का भी किराया बढ़ाते हुए परिचालकों से नए दर से यात्री किराया वसूलने के आदेश दे दिए गए हैं। अब अंबाला के छावनी सामान्य बस अड्डे से दोपहर बाद साढ़े 3 बजे लखनऊ उत्तर प्रदेश तक चलने वाली बस के परिचालक को नए यात्री किराया वसूलने के आदेश दे दिए गए।

उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों का किराया बढ़ाए जाने के बाद अब यूपी की सीमा में यात्री सेवाएं देने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों का भी किराया बढ़ा दिया गया है। अंबाला के छावनी सामान्य बस अड्डे से प्रत्येक दिन दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अंबाला डिपो से एक बस यात्रियों को लेकर बरेली के रास्ते लखनऊ तक जाती है।

जानिए कितना बढ़ा किराया

अब इस बस में सफर करने वाले यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया देना होगा

स्थान –                पहले किराया –                       अब किराया

लखनऊ               850 रु.                                 950 रु.

सीतापुर                 750 रु.                               830 रु.

शाहजहांपुर            650 रु.                                710 रु.

बरेली                    550 रु.                               600 रु.

स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यात्री सेवाएं देने वाली बसों का किराया मुख्यालय से बढ़ा दिया गया है। अब अंबाला से विभिन्न जिलों से होते हुए लखनऊ जाने वाली बस में सफर करने वाले यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया देना होगा।

Advertisement