तीर्थयात्रियों के लिए हरियाणा रोडवेज किराए में इतने प्रतिशत की छूट, आज से शुरू हो रहा गीता महोत्सव

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हादसे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव समारोह का आयोजन होने जा रहा है। 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में शामिल होने के लिए जाने वाले यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में आधा किराया ही देना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बात की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में 19 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक जाने के लिए 10 जिलों के यात्रियों को राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 % छूट देने की घोषणा की है। इसका महोत्सव में भाग लेने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गीता जयंती महोत्सव हर साल मनाया जाता है। इस मौके पर देश विदेशों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग महोत्सव का हिस्सा बन पाए और परिवहन सेवाओं का लाभ प्रधान हो इसके लिए राज्य परिवहन की बस में किराए में 50% की छूट दी जाएगी। पहले केवल कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जींद व कैथल जिलों के तीर्थ यात्रियों को किराए में छूट प्रदान की जा रही थी। अब पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और रोहतक जिले को भी इस किराए की छूट में शामिल किया गया है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के दौरान सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में आने वाले 75 धार्मिक तीर्थ स्थलों पर भी अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन क्षेत्रों में तीर्थयात्री धार्मिक तीर्थ स्थलों से जुड़ी जानकारी ले सकेंगे।

Advertisement