Site icon IBN24 News Network

Haryana Medical Store Strike : ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में कई जिलों में बंद मेडिकल स्टोर, लेकिन करनाल में मरीजों को मिली राहत, जानिए कौन से जिलों में बंद है मेडिकल स्टोर ?

Haryana Medical Store Strike

Haryana Medical Store Strike

Haryana Medical Store Strike : ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में बुधवार को हरियाणा के कई जिलों में मेडिकल स्टोर बंद रहे, लेकिन करनाल में अधिकांश दुकानें खुली रहीं। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली और लोगों को दवाइयां खरीदने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

Written by Kajal Panchal • Published on : 19 May 2026

IBN24 News Network : हरियाणा स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने राज्यभर में मेडिकल स्टोर बंद रखने का आह्वान किया था। प्रदेश में करीब 20 हजार मेडिकल स्टोर हैं।

Haryana Medical Store Strike

हिसार और सोनीपत में हड़ताल का ज्यादा असर देखने को मिला, जबकि गुरुग्राम, पंचकूला, महेंद्रगढ़ और करनाल में अधिकांश दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं।

करनाल में खुली रहीं अधिकांश मेडिकल दुकानें

करनाल जिला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सरोवर आनंद ने बताया कि वे सरकार के आदेशों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की मांगों को सरकार ने अपने स्तर पर स्वीकार कर लिया है और इस पर विचार के लिए समय मांगा गया है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर बंद रखना या खोलना दुकानदारों का व्यक्तिगत फैसला है, लेकिन करनाल में ज्यादातर दुकानदारों ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया। इससे लोगों को दवा लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।

ड्रग इंस्पेक्टर बोले- मरीजों को नहीं होगी परेशानी

Haryana Medical Store Strike

कर्ड्रनल जिला ड्रग इंस्पेक्टर विकास राठी ने बताया कि करनाल में केवल 1 या 2 दुकानों को छोड़कर बाकी सभी मेडिकल स्टोर खुले हैं। किसी भी मरीज को दवा खरीदने में परेशानी नहीं आएगी और लोग आसानी से दवाइयां खरीद सकते हैं।

कई जिलों में दिखा अलग-अलग असर

हरियाणा के अलग-अलग जिलों में मेडिकल स्टोर बंद का असर भी अलग-अलग देखने को मिला। सोनीपत में बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर बंद रहे और दुकानदारों ने ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध करते हुए हड़ताल का समर्थन किया। उनका कहना है कि बिना वैध पर्ची के दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।

वहीं पानीपत में मेडिकल स्टोर संचालकों के बीच मतभेद देखने को मिले। कुछ दुकानदार हड़ताल के समर्थन में रहे, जबकि कई मेडिकल स्टोर सामान्य दिनों की तरह खुले रहे।

दूसरी ओर गुरुग्राम और पंचकूला में मेडिकल स्टोर बंद का ज्यादा असर नहीं दिखा। यहां अधिकांश दुकानदारों ने हड़ताल से दूरी बनाए रखी और मेडिकल स्टोर खुले रखे। उनका मानना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है, इसलिए फिलहाल कारोबार बंद करना उचित नहीं है।

किस जिले में कितने मेडिकल स्टोर

जिला मेडिकल स्टोर की संख्या
गुरुग्राम2,000
फरीदाबाद1,900
हिसार1,200
सोनीपत1,100
रोहतक1,000
करनाल1,000
पानीपत950
यमुनानगर900
अंबाला900
सिरसा850
जींद800
भिवानी800
कुरुक्षेत्र750
कैथल700
फतेहाबाद650
रेवाड़ी650
पलवल650
झज्जर600
पंचकूला550
महेंद्रगढ़/नारनौल550
चरखी दादरी350
नूंह (मेवात)450

क्यों हो रहा विरोध ?

Haryana Medical Store Strike

अस्पतालों और जनऔषधि केंद्रों में मिलती रहीं दवाइयां

हरियाणा के ड्रग कंट्रोलर सिपुन मेहला ने बताया कि अस्पतालों के अंदर बनी मेडिकल शॉप, प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र और मेडिकल फार्मेसी चेन की दुकानें खुली रहीं। उन्होंने केमिस्टों से अपील की कि गंभीर और इमरजेंसी मरीजों को दवा देने से इनकार न किया जाए।

अब देखने वाली बात यह होगी कि ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर सरकार और केमिस्ट एसोसिएशन के बीच आगे क्या फैसला निकलता है।

please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Exit mobile version