Site icon IBN24 News Network

Haryana Electricity Crisis : गुरुग्राम बिजली संकट के बाद हरियाणा सरकार अलर्ट, मेट्रोपॉलिटन शहरों में कटौती रोकने के निर्देश, जानिए कौन से हैं वे प्रमुख शहर ?

Haryana Electricity Crisis

Haryana Electricity Crisis

Haryana Electricity Crisis : हरियाणा में बढ़ती गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग के बीच सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। खासतौर पर Gurugram में हाल ही में हुए बड़े बिजली संकट के बाद ऊर्जा विभाग ने राज्य के प्रमुख मेट्रोपॉलिटन शहरों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा है कि किसी भी स्थिति में अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए।

Haryana Electricity Crisis

Written by Kajal Panchal • Published on : 26 May 2026

IBN24 News Network :  ऊर्जा विभाग ने इसके लिए नई गाइडलाइन लागू करते हुए रोजाना बिजली आपूर्ति की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। 23 मई को हरियाणा में बिजली की मांग 13,227 मेगावाट तक पहुंच गई थी, जबकि 24 मई को यह 12,101 मेगावाट दर्ज की गई। अनुमान है कि आने वाले दिनों में मांग और बढ़ सकती है।

इन मेट्रोपॉलिटन शहरों पर सरकार का फोकस

सरकार ने प्रमुख शहरी और औद्योगिक शहरों में बिजली व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं,ऐसे में Gurugram, Faridabad, Panipat, Karnal, Hisar, Rohtak, Sonipat, Yamunanagar, Ambala जैसे शहरों में उद्योग, कॉर्पोरेट सेक्टर, आईटी कंपनियां और तेजी से बढ़ती आबादी के कारण बिजली की खपत काफी अधिक रहती है।

18 हजार मेगावाट तक बिजली खरीद की तैयारी

Haryana Electricity Crisis

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि संभावित संकट से निपटने के लिए सरकार ने पहले ही 18 हजार मेगावाट तक बिजली खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सरकार का उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली संकट से बचाना है।

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल शहरों में औसतन दो घंटे और गांवों में करीब चार घंटे तक बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। अब अधिकारियों से यह भी पूछा जा रहा है कि कटौती किन कारणों से हुई और भविष्य में इसे कैसे रोका जा सकता है।

पीक ऑवर में विशेष निगरानी

ऊर्जा विभाग के मुताबिक दोपहर 2 बजे से 4 बजे और रात 8 बजे से 11 बजे तक बिजली की मांग सबसे अधिक रहती है। इन पीक ऑवर के दौरान अतिरिक्त लोड को संभालने के लिए अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।

गुरुग्राम फॉल्ट मामले में 3 कर्मचारी सस्पेंड

22 मई को Gurugram के सेक्टर-72 स्थित 220 केवी बिजली घर में खराबी आने के बाद कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रही थी। इस मामले में Haryana Vidyut Prasaran Nigam Limited ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

निलंबित कर्मचारियों में सहायक कार्यकारी अभियंता संदीप सिंह, जूनियर इंजीनियर बृजेश और जूनियर इंजीनियर संदीप नैन शामिल हैं।

रैपिड मेट्रो सेवा भी हुई प्रभावित

बिजली संकट का असर Rapid Metro Gurgaon पर भी पड़ा। करीब दो घंटे तक बिजली बाधित रहने के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित हुई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों को ट्रैक पर पैदल चलकर बाहर निकलना पड़ा।

Haryana Electricity Crisis

गुरुग्राम रैपिड मेट्रो का नेटवर्क लगभग 11.7 किलोमीटर लंबा है और यह सिकंदरपुर स्टेशन पर Delhi Metro Yellow Line से जुड़ता है। सरकार का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और जवाबदेही दोनों को और मजबूत किया जाएगा।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Exit mobile version