
अम्बाला : हरियाणा शिक्षा विभाग ने कक्षा 10वी और 12वी की प्री-बोर्ड डेटशीट जारी कर दी है। डायरेक्टर जनरल सैकेंडरी एजुकेशन पंचकूला की तरफ से लिखित सभी विभागीय अधिकारियों को भेज दिए गया हैं। इसमें पेपरों की समय सारिणी सहित अध्यापकों से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के तहत कक्षा 10वी और 12वी के पेपर 28 जनवरी से आरंभ होंगे।
10 वीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी और 12 वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। 29 जनवरी को कक्षा 10 वीं का संस्कृत व पंजाबी का और कक्षा 12 वीं का फाइन आर्टस और म्यूजिक का, 31 जनवरी को कक्षा 10वी का अंग्रेजी और कक्षा 12वी का इतिहास व फिजिक्स का, 1 फरवरी को कक्षा 12वी का संस्कृत व पंजाबी, 3 फरवरी को कक्षा 10वी का साइंस व कक्षा 12वी का हिंदी, 4 फरवरी को कक्षा 10वी का सोशल साइंस व कक्षा 12वी का गणित, 5 फरवरी कक्षा 12 वी इक्नॉमिक्स, 6 फरवरी कक्षा 10वी गणित व कक्षा 12वी पोलिटिकल साइंस/पब्ल्कि एडमिन, 7 फरवरी कक्षा 12वी कंप्यूटर/ज्योग्राफी, 8 फरवरी कक्षा 12वी होम साइंस, 10 फरवरी कक्षा 12वी सोशलॉजी/कैमिस्ट्री का पेपर होगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगा