खुशखबरी! अब माता वैष्णो देवी का दर्शन करना हुआ आसान, जाने कैसे

अब माता वैष्णो देवी के दर्शन करना और भी आसान हो गया है। नए साल में जो लोग मां वैष्णो देवी के दरबार में जाने के इच्छुक हैं उनके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने नई सौगात दी है। अब नई दिल्ली से कटरा के लिए वैष्णो देवी की स्पेशल ट्रेन  (Special Train to Vaishno Devi from Delhi) चलाने का फैसला लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेन दो फेरे लगाएगी। वहीं बिहार के दरभंगा स्टेशन से और नई दिल्‍ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच सप्ताह में दो बार एक स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। यह गाड़ी 29 दिसंबर से शुरू होगी।

01635 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर को नई दिल्ली से रात के 11.30 बजे चलेगी और अगले दिन 11:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। 31 दिसंबर को 01636 श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात के 11.50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी एसी, स्लीपर और जनरल के डिब्‍बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंo , अम्बाला कैंट और पंजाब के लुधियाना, जालंधर कैंट तथा पठानकोट कैंट स्‍टेशन पर आते-जाते वक्‍त रुकेगी। इसी तरह जम्‍मू के जम्मू तवी और उधमपुर स्‍टेशनों पर भी गाड़ी का ठहराव होगा।

दरभंगा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच सप्ताह में दो बार एक स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का फैसला लिया गया। 05527 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल -साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 दिसंबर 2022 से 30 मार्च 2023 तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को दरभंगा से दोपहर 01.15 बजे च कर अगले दिन दोपहर 01:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 05528 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 03.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 03.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। आनंद विहार से दरभंगा के बीच स्पेशल ट्रेन कुल 54 फेरे लगायेगी।

Advertisement