General NS Raja Subramani : भारतीय सशस्त्र बलों को नया नेतृत्व मिल गया है। लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने रविवार (31 मई) को देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया है, जो 30 मई को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए।
Written by Kajal Panchal • Published on : 31 May 2026
IBN24 News Network : कार्यभार ग्रहण करने के बाद साउथ ब्लॉक में उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नए CDS के रूप में अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए जनरल सुब्रमणि ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का फोकस ‘JAI’ यानी Jointness (संयुक्तता), Atmanirbharta (आत्मनिर्भरता) और Innovation (नवाचार) पर रहेगा।
कौन हैं जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ?
जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि भारतीय सेना के सबसे अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्हें 14 दिसंबर 1985 को गढ़वाल राइफल्स की 8वीं बटालियन में कमीशन मिला था। चार दशक से अधिक लंबे सैन्य करियर में उन्होंने देश के कई संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं।
वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के पूर्व छात्र हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्रिटेन के Joint Services Command and Staff College, Bracknell और नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (NDC) से भी उच्च सैन्य शिक्षा प्राप्त की है।
शैक्षणिक रूप से भी उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। उनके पास King’s College London से मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) और मद्रास विश्वविद्यालय से डिफेंस स्टडीज में एम.फिल. की डिग्री है।
40 साल का शानदार सैन्य करियर
जनरल सुब्रमणि ने अपने 40 वर्षों से अधिक के सैन्य करियर में विभिन्न परिचालन, प्रशिक्षण और प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं।
उन्होंने असम में ऑपरेशन राइनो के दौरान उग्रवाद विरोधी अभियानों में 16 गढ़वाल राइफल्स की कमान संभाली। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 168 इन्फैंट्री ब्रिगेड और मध्य क्षेत्र में 17 माउंटेन डिवीजन का नेतृत्व भी किया।
उन्हें भारतीय सेना की प्रमुख स्ट्राइक फॉर्मेशन II कोर की कमान संभालने का भी अनुभव है, जो पश्चिमी मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कई अहम पदों पर निभाई जिम्मेदारी
जनरल सुब्रमणि ने सेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें शामिल हैं:
- थल सेना के उप प्रमुख (Vice Chief of Army Staff)
- मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ
- राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार
- कजाखस्तान में भारत के रक्षा अताशे
- सैन्य खुफिया के उप महानिदेशक
- राष्ट्रीय राइफल्स सेक्टर के उप कमांडर
- सैन्य सचिव शाखा में सहायक सैन्य सचिव
उनके पास पश्चिमी और उत्तरी दोनों सीमाओं पर परिचालन अनुभव है, जिसे सेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
कई सैन्य सम्मान से नवाजे गए
भारतीय सेना में उनके योगदान और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को कई प्रतिष्ठित सैन्य सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
उन्हें मिले प्रमुख सम्मान:
भारत में CDS पद क्यों है महत्वपूर्ण ?
भारत सरकार ने 1 जनवरी 2020 को तीनों सेनाओं – थल सेना, वायु सेना और नौसेना – के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पद सृजित किया था।
CDS का मुख्य कार्य तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त रणनीति तैयार करना, सैन्य आधुनिकीकरण को गति देना और रक्षा संसाधनों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करना है।
अब तक कौन-कौन रहे CDS ?
1. जनरल बिपिन रावत
भारत के पहले CDS बने थे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को पदभार संभाला था। 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में उनका निधन हो गया था।
2. जनरल अनिल चौहान
जनरल बिपिन रावत के बाद सितंबर 2022 में जनरल अनिल चौहान को दूसरा CDS नियुक्त किया गया। उन्होंने 30 मई 2026 तक इस पद की जिम्मेदारी निभाई।
3. जनरल एनएस राजा सुब्रमणि
31 मई 2026 को उन्होंने देश के तीसरे CDS के रूप में कार्यभार संभाला और अब भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च सैन्य नेतृत्व की जिम्मेदारी उनके हाथों में है।
आगे क्या होगी चुनौती ?
जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ऐसे समय में CDS बने हैं जब भारतीय सेना तेजी से आधुनिकीकरण, थिएटर कमांड संरचना और स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है।
इसके अलावा भारत की उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर सुरक्षा चुनौतियां भी बनी हुई हैं। ऐसे में उनके नेतृत्व में तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को नई गति मिलने की उम्मीद की जा रही है।
Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

