हरियाणा में इस समय दिया जाएगा कैदियों को खाना, प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार हर क्षेत्र मैं लगातार तरह तरह के बदलाव कर रही है। अब राज्य सरकार ने जेलों में सुधार करने का बड़ा निर्णय लिया है। दरअसल कैदियों को जेल में नियमों के अनुसार ही कुछ सीमित सुविधा दी जाती है। अंग्रेजों के समय से भारत की जेलों में कैदियों को दिए जाने वाले खाने के समय में अब बड़ा बदलाव किया गया है।

कैदियों को इस समय दिया जाएगा खाना

प्रदेश सरकार जिलों के कुछ नियमों में लगातार सुधार कर रही है। इसी कड़ी में अब कैदियों को परोसे जाने वाले खाने के समय  को बदल दिया गया है। बता दें कि पहले कैदियों को सूर्यास्त के समय खाना दिया जाता था। लेकिन हरियाणा सरकार ने इस परंपरा में बदलाव करते हुए बंदियों को दिए जाने वाले खाने के समय में काफी बड़ा बदलाव किया है। अधिकारिक सूचना के अनुसार गर्मियों में रात के भोजन का समय 7:00 से 8:00 और सजीव में इसे श्याम 6:00 से 7:00 बजे कर दिया गया है।

जेल मंत्री रणजीत सिंह ने दी जानकारी

जेल व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बंदियों के खाने के समय में किए गए बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते 3 वर्षों से जेल स्तर को सुधारने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। जिसके तहत ही पहले जेलों में शाम के समय में ही रात का खाना दिया जाता था। क्योंकि उस समय जिलों में बिजली की व्यवस्था नहीं होती थी। जेल मंत्री ने यह भी कहा कि अब जेल काफी आधुनिक हो चुकी है और यहां पर तमाम सुविधाएं मौजूद हैं।

इन जगहों पर बन रही नई जेल

गौरतलब है कि हरियाणा की जिलों में जैविक खेती भी करवाई जाएगी। रणजीत सिंह ने आगे कहा कि कुरुक्षेत्र जेल की भूमि पर शुरु किए गए पेट्रोल पंप पर 12 लाख रुपये के तेल की बिक्री प्रतिदिन हो रही है। उन्होंने  इस बात की जानकारी भी दी कि फतेहाबाद और चरखी दादरी में नई जेलों का निर्माण भी किया जा रहा है।

Advertisement