HomeOthersFire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का...

Fire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Fire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान! हरियाणा के करनाल में आज शुक्रवार को एक कपड़े की दुकान में सुबह सुबह भयंकर आग लग गई, आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन इतने में सारा सामान जलकर राख हो गया

Fire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

कैसे हुई घटना?

Fire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान! जानकारी के अनुसार करनाल के काछवा रोड पर मेहता फार्म्स से कुछ ही दूरी पर PAL VP Sports Wear के नाम से एक दुकान है जहां की ये पूरी घटना है, सुबह 7 बजे के करीब दुकान में रखे इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट होने पर आग लगी, पड़ोसियों ने दुकान में धुँआ उठते देख दुकानदार को सूचना दी आनन फानन में मौके पर पहुचे डबरी गांव के लख्मीचंद ने अपने परिजनों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया, और फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी, परिजनों के अनुसार करीबन  आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की 1 गाड़ी पहुचीं और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकीन इतने में दुकानदार की आंखों के सामने उनका सारा सामान जलकर राख हो गया

डबरी गांव के निवासी दुकानदार लख्मीचंद ने ये बताया की उनकी दुकान में रखे कपड़े, ट्रैकसुइट्स, शूज सब जल गए गए और करीबन ₹25 से ₹30 लाख का उनका नुकसान हुआ है, फायर ब्रिगेड और डायल 112 की टीम को सूचना दी गई

दुकानदार की पत्नी ने नम आंखों से बताया की कुछ दिन पहले ही 2 से 3 लाख का गर्मियों का माल लेकर आए थे, और ₹8 से ₹9 लाख रुपए का सर्दियों का माल था, उनकी दुकान में रखा सामान जल गया है, घर में 3 छोटे बच्चे हैं और उनके पति की टांग में भी समस्या है, और दुकान भी किराए पर है, दुकान का किराया भी देना, तो उनके लिए काफी परेशानी है

Fire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान! दुकान में आग लगने से बचाव के लिए कुछ जरूरी सावधानियाँ अपनाना बहुत ज़रूरी है। ये कदम आपकी दुकान, सामान और लोगों की सुरक्षा के लिए काफी मददगार होते हैं:

 1. इलेक्ट्रिकल सुरक्षा

  • वायरिंग हमेशा अच्छी क्वालिटी की और सही तरीके से लगवाएँ
  • ओवरलोडिंग (एक ही सॉकेट में ज्यादा उपकरण) से बचें
  • खराब तार या स्विच तुरंत बदलें

 2. अग्निशमन उपकरण रखें

  • दुकान में हमेशा फायर एक्सटिंग्विशर (Fire Extinguisher) रखें
  • समय-समय पर उसकी जांच (servicing) करवाते रहें
  • खुद और स्टाफ को इसका इस्तेमाल करना सिखाएँ

 3. ज्वलनशील चीज़ों से सावधानी

  • पेट्रोल, केमिकल, कागज, कपड़ा जैसी चीज़ों को सुरक्षित दूरी पर रखें
  • धूम्रपान (smoking) को दुकान में पूरी तरह प्रतिबंधित करें

4. शॉर्ट सर्किट से बचाव

  • MCB (Miniature Circuit Breaker) और फ्यूज लगवाएँ
  • नियमित रूप से बिजली सिस्टम की जांच करवाएँ

5. साफ-सफाई बनाए रखें

  • कचरा, पेपर या धूल जमा न होने दें
  • स्टोर रूम को व्यवस्थित रखें

 6. इमरजेंसी एग्जिट प्लान

  • दुकान में बाहर निकलने का रास्ता (exit) हमेशा खाली रखें
  • इमरजेंसी नंबर (फायर ब्रिगेड 101) लिखकर रखें

7. अलार्म और डिटेक्टर

  • Smoke Detector और Fire Alarm System लगवाना बहुत फायदेमंद होता है

8. स्टाफ ट्रेनिंग

  • कर्मचारियों को आग लगने पर क्या करना है, इसकी ट्रेनिंग दें
  • समय-समय पर मॉक ड्रिल कराएँ

Please Read Alsi This Article : Indian Bank Recruitment for 350 Officers – सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन!

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.