Site icon IBN24 News Network

Fire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Fire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान! हरियाणा के करनाल में आज शुक्रवार को एक कपड़े की दुकान में सुबह सुबह भयंकर आग लग गई, आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन इतने में सारा सामान जलकर राख हो गया

कैसे हुई घटना?

Fire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान! जानकारी के अनुसार करनाल के काछवा रोड पर मेहता फार्म्स से कुछ ही दूरी पर PAL VP Sports Wear के नाम से एक दुकान है जहां की ये पूरी घटना है, सुबह 7 बजे के करीब दुकान में रखे इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट होने पर आग लगी, पड़ोसियों ने दुकान में धुँआ उठते देख दुकानदार को सूचना दी आनन फानन में मौके पर पहुचे डबरी गांव के लख्मीचंद ने अपने परिजनों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया, और फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी, परिजनों के अनुसार करीबन  आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की 1 गाड़ी पहुचीं और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकीन इतने में दुकानदार की आंखों के सामने उनका सारा सामान जलकर राख हो गया

डबरी गांव के निवासी दुकानदार लख्मीचंद ने ये बताया की उनकी दुकान में रखे कपड़े, ट्रैकसुइट्स, शूज सब जल गए गए और करीबन ₹25 से ₹30 लाख का उनका नुकसान हुआ है, फायर ब्रिगेड और डायल 112 की टीम को सूचना दी गई

दुकानदार की पत्नी ने नम आंखों से बताया की कुछ दिन पहले ही 2 से 3 लाख का गर्मियों का माल लेकर आए थे, और ₹8 से ₹9 लाख रुपए का सर्दियों का माल था, उनकी दुकान में रखा सामान जल गया है, घर में 3 छोटे बच्चे हैं और उनके पति की टांग में भी समस्या है, और दुकान भी किराए पर है, दुकान का किराया भी देना, तो उनके लिए काफी परेशानी है

Fire Incident in Karnal: सुबह-सुबह कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसान! दुकान में आग लगने से बचाव के लिए कुछ जरूरी सावधानियाँ अपनाना बहुत ज़रूरी है। ये कदम आपकी दुकान, सामान और लोगों की सुरक्षा के लिए काफी मददगार होते हैं:

 1. इलेक्ट्रिकल सुरक्षा

 2. अग्निशमन उपकरण रखें

 3. ज्वलनशील चीज़ों से सावधानी

4. शॉर्ट सर्किट से बचाव

5. साफ-सफाई बनाए रखें

 6. इमरजेंसी एग्जिट प्लान

7. अलार्म और डिटेक्टर

8. स्टाफ ट्रेनिंग

Please Read Alsi This Article : Indian Bank Recruitment for 350 Officers – सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन!

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

Exit mobile version