Fire in the Fields, Karnal: किसान की 5 किले गेहूं की फसल कैसे जली? हरियाणा के करनाल जिले के मूनक गांव में वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई, जिसमें एक किसान की लगभग पाँच किले में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। बताया जा रहा है कि फसल कटाई के दौरान कंबाइन मशीन के अत्यधिक गर्म होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें मामूली लापरवाही ने विकराल रूप ले लिया।

Fire in the Fields, Karnal: किसान की 5 किले गेहूं की फसल कैसे जली? जानकारी के अनुसार, खेत में गेहूं की फसल काटकर बेचने के लिए पूरी तरह तैयार थी, तभी अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरी फसल नष्ट हो गई, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
पीड़ित किसान एक गरीब परिवार से संबंध रखता है और उसकी आजीविका का मुख्य साधन खेती ही था। इस नुकसान के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। किसान और ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है ताकि इस कठिन समय में उन्हें राहत मिल सके।
कैसे लगी आग?
कंबाइन की गर्मी से लगी आग; दमकल कर्मियों की हड़ताल के बीच ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू, मुआवजे की मांग फिलहाल प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की जा रही है, वहीं इस घटना ने एक बार फिर फसल कटाई के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी और आपात सेवाओं की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के दौरान दमकल विभाग की अनुपस्थिति ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में दमकल विभाग के कर्मचारी प्रदेशव्यापी हड़ताल पर हैं, जिसके चलते कोई भी दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंच सका। ऐसे में गांव के लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला और बाल्टियों व बर्तनों में पानी भर-भरकर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
Please Read Alsi This Article : Indian Bank Recruitment for 350 Officers – सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन!
पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3
Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/
Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08
Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork