Site icon IBN24 News Network

FIR: पति के सोने के बाद गायब हुई पत्नी, 1 साल पहले ही हुई थी शादी, FIR दर्ज

fir

FIR

FIR : हरियाणा के रोहतक की एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश आरंभ कर दी है। हालांकि अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी अनुसार रोहतक की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी की उम्र करीब 26 वर्ष है और 8वीं तक पढ़ी है। उसने कहा कि उसकी पत्नी बिना कुछ बताए सुबह घर से लापता हो गई। जब वह सो कर उठा तो पत्नी गायब मिली।

जब उसके इस बात का पता लगा तो उन्होंने अपने स्तर पर तलाश करना आरंभ कर दिया। आस-पड़ोस व रिश्तेदारियों में भी अपनी पत्नी को तलाश किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके महिला की तलाश आरंभ कर दी।

यह भी पढ़ें: https://indiabreaking.com/epfo/

Exit mobile version