Site icon IBN24 News Network

Father Kills Daughter Inside Police Station : “पापा, अब ललित के साथ ही जीना-मरना है”… बेटी के इतना कहते ही पिता ने थाने में कर दी हत्या, कुछ सेकेंड में बदल गया पूरा मंजर, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Father Kills Daughter Inside Police Station

Father Kills Daughter Inside Police Station

Father Kills Daughter Inside Police Station : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की थाने के अंदर ही चाकू मारकर हत्या कर दी। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी पसंद के युवक से शादी की थी और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई थी। घटना के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक, जब बेटी ने अपने पिता से कहा, “पापा, अब ललित के साथ ही जीना-मरना है,” तो कुछ ही पलों बाद पिता ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Father Kills Daughter Inside Police Station

Written by Kajal Panchal • Published on : 13 June 2026

IBN24 News Network : घटना में गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, अपनी बेटी को खून से लथपथ देख मां बेहोश हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चार साल से था प्रेम संबंध, 18 मई को की थी शादी

मामला बांदा जिले के बदौंसा थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी का है। यहां रहने वाले सत्यकुमार चौहान (55) की छोटी बेटी शिवानी चौहान (19) का मोहल्ले में रहने वाले ललित वर्मा (20) के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था।

Father Kills Daughter Inside Police Station

परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बावजूद 18 मई को शिवानी और ललित घर से भाग गए। दोनों ने पहले मंदिर में विवाह किया और बाद में रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी दर्ज कराई। बेटी के घर छोड़ने के बाद उसकी मां रन्नो देवी ने ललित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

मध्य प्रदेश से बरामद कर लाई थी पुलिस

शिकायत के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि शिवानी और ललित मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा घाटी क्षेत्र में हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर बदौंसा थाने लाया।

Father Kills Daughter Inside Police Station

थाने में दोनों पक्षों के परिजनों को भी बुलाया गया। पूछताछ के दौरान शिवानी और ललित ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। दोनों ने विवाह से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को दिखाए।

पिता समझाता रहा, बेटी नहीं मानी

पुलिस शिवानी का मेडिकल और बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच काउंसलर ने शिवानी, उसके पिता सत्यकुमार और मां रन्नो देवी को अलग कमरे में बातचीत करने का समय दिया।

Father Kills Daughter Inside Police Station

बताया जा रहा है कि सत्यकुमार लगातार अपनी बेटी को समझा रहा था कि ललित दूसरी जाति का लड़का है। उसकी वजह से परिवार और समाज में बदनामी हो रही है। उसने बेटी से शादी तोड़ने और ललित को छोड़ने की बात कही।

लेकिन शिवानी अपने फैसले पर अडिग रही। उसने साफ शब्दों में कहा कि उसने ललित को अपना पति मान लिया है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है।

कुछ सेकेंड में बदल गया पूरा मंजर

काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही थी और युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजे जाने की तैयारी थी। इसी दौरान वहां करीब 15 से 20 लोग मौजूद थे, जिनमें दोनों परिवारों के सदस्य भी शामिल थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक सत्यकुमार ने चाकू निकाल लिया और 3 से 4 सेकेंड के भीतर बेटी पर कई वार कर दिए। हमला इतना तेज और अचानक था कि कोई उसे रोक नहीं सका।

घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया और घायल शिवानी को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

खून से लथपथ बेटी को देख बेहोश हुई मां

अपनी आंखों के सामने बेटी पर हमला होते देख मां रन्नो देवी सदमे में आ गईं। बेटी को खून से लथपथ देखकर वह बेहोश हो गईं। थाने में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

मां की शिकायत पर पिता के खिलाफ हत्या का केस

बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि युवती को भगा ले जाने के मामले में पहले से मुकदमा दर्ज था। युवती को बरामद कर नियमानुसार उसके परिजनों को सूचना दी गई थी।

एसपी के अनुसार, बातचीत और काउंसलिंग के दौरान युवती के पिता ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। युवती की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर प्रेम विवाह और सामाजिक दबाव के बीच पैदा होने वाले टकराव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक बेटी, जिसने अपनी पसंद से जीवनसाथी चुना, उसी फैसले की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

Exit mobile version