हरियाणा की तीन सीटों पर होगा अब चुनाव

पानीपत । हरियाणा से राज्यसभा की तीन सीटों पर शुक्रवार को हुआ  नोटिफिकेशन जारी। नोटिफिकेशन जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 13 मार्च तक नामांकन कर सकते हैं। हरियाणा में कुमारी सैलजा और रामकुमार कश्यप की सीट का कार्यकाल पूरा हो रहा है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने के बाद उनकी खाली हुई सीट पर उपचुनाव होगा। उनकी सीट के लिए नोटिफिकेशन बाद में जारी किया गया था। सैलजा और रामकुमार की खाली सीट का नोटिफिकेशन 17 राज्यों की 55 सीटों के साथ किया गया था।

ये होगा चुनाव का शेड्यूल

6 मार्च 2020 को चुनाव आयोग नोटिफिकेशन जारी करेगा।

13 मार्च 2020 तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया जा सकता है।

16 मार्च 2020 को नामांकन की स्क्रूटनी होगी।

18 मार्च 2020 तक नामांकन वापस लिया जा सकता है।

26 मार्च 2020 को मतदान होगा। (9 बजे से 4 बजे तक)। इसी दिन 5 बजे के बाद गिनती होगी।

विधानसभा चुनाव से पहले कश्यप ने दिया था इस्तीफा

इनेलो से राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने भी इस्तीफा दे दिया था। रामकुमार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे। उन्होंने इंद्री विधानसभा से भाजपा की सीट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। कश्यप का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा था। वहीं दूसरी सीट कुमारी सैलजा की है। सैलजा का कार्यकाल भी 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

Advertisement