तीन महीने तक न लें किराया, गरीब नहीं दे पाए तो सरकार देगी

केजरीवाल ने कहा कि सबसे बड़ी देशभक्ति अपने घर पर रहना हैं| गीता के 18 अध्याय हैं| कल से मेरी पत्नी ने गीता का पाठ शुरू किया है| अभी 18 दिन बचे हैं| आप भी अपने घर मे गीता पाठ करें| घर से बाहर कतई न निकले|

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने 21 दिन के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है| इसके चलते कई लोगों का कामकाज ठप हो गया है| लिहाजा पिछले तीन दिनों से लोग शहर छोड़कर अपने गांवों को भाग रहे हैं| हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अभी कहीं नहीं जाने की अपील की है|

केजरीवाल ने कहा कि सबसे बड़ी देशभक्ति अपने घर पर रहना हैं| गीता के 18 अध्याय हैं| कल से मेरी पत्नी ने गीता का पाठ शुरू किया है| अभी 18 दिन बचे हैं| आप भी अपने घर मे गीता पाठ करें| घर से बाहर कतई न निकलें| साथ ही उन्होंने दिल्ली के मकान मालिकों से भावुक अपील करते हुए तीन महीने तक किराएदारों से रेंट ने लेने की अपील की है|

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और आसपास के राज्यों से लोग बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं और उत्तर प्रदेश को जाना चाहते हैं| उन्होंने चेताया कि अगर भीड़ में शामिल एक भी व्यक्ति को कोरोना हुआ, तो सभी लोग कोरोना की चपेट में आ जाएंगे| भगवान न करे कि कुछ ऐसा हो, लेकिन अगर आप कोरोना के मरीज हो गया और गांव पहुंच गए, तो पूरे गांव को कोरोना हो जाएगा|

देश में कोरोना फैला, तो कंट्रोल करना होगा मुश्किल                                                 

केजरीवाल ने कहा कि देश में कोरोना फैल गया, तो कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा| सभी लोगों के लिए स्कूलों में इंतज़ाम कर दिए गए हैं| कई स्टेडियम खाली करा दिए हैं, जहां रहने खाने का इंतजाम कर दिया है| दिल्ली सरकार रोजाना चार लाख लोगों को लंच और डिनर करा रही है| इंडस्ट्री और ठेकेदारों से कहा जा रहा कि वो लेबर और कर्मचारी को पूरी सैलरी दें|

केजरीवाल बोले- अगर बेटा मानते हो, तो किराया न लो

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के मकान मालिकों से कहा, ‘अगर आप लोग मुझे बेटा मानते हैं, तो किरायदारों से अगले 3 महीने का किराया न लें| किराए को पोस्टपोन कर दो, जो लोग गरीबी की वजह से किराया नहीं दे पाएंगे, उनका किराया सरकार देगी|

इस दौरान केजरीवाल ने यह भी चेताया कि अगर मकान मालिकों ने जबरदस्ती की, तो सरकार सख्त एक्शन लेगी| अर्जुन की आंख की तरह इस समय सिर्फ देश को बचाना है| कोई राजनीति करने की ज़रूरत नहीं है| आम आदमी पार्टी वाले किसी गाली का जवाब न दें|

 

Advertisement