Site icon IBN24 News Network

Cockroach Janta Party : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- CBSE चेयरमैन का ट्रांसफर सिर्फ दिखावा, सरकार से बातचीत को तैयार, दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, 6 जून को प्रदर्शन… जानिए कौन हैं इसके तीन प्रवक्ता ?

Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party : सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दिल्ली में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर शिक्षा व्यवस्था और हालिया परीक्षा विवादों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के तीन प्रवक्ता पहली बार सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने आए और अपनी मांगों को विस्तार से रखा।

Cockroach Janta Party

Written by Kajal Panchal • Published on : 4 June 2026

IBN24 News Network : CJP ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत के लिए तैयार है। पार्टी का कहना है कि छात्रों और युवाओं के हितों से जुड़े मामलों में केवल अधिकारियों के तबादले पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

CBSE चेयरमैन का ट्रांसफर ‘सिर्फ दिखावा’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला महज एक प्रतीकात्मक कदम है।

Cockroach Janta Party

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में आई खामियों के लिए जिम्मेदारी तय किए बिना सिर्फ अधिकारियों का ट्रांसफर करने से छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। पार्टी ने मांग की कि पूरे मामले की जवाबदेही तय की जाए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए।

6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से भारत लौटेंगे। पार्टी के मुताबिक, भारत पहुंचने के बाद वह संसद मार्ग थाने जाकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे।

पार्टी ने देशभर के युवाओं से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। CJP का दावा है कि यह आंदोलन केवल परीक्षा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं की व्यापक चिंताओं को भी उठाएगा।

सोनम वांगचुक के शामिल होने का दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी नेताओं ने दावा किया कि प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी ?

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी। यह उस समय चर्चा में आई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा अभियान वायरल हो गया।

कुछ ही दिनों में CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट तेजी से लोकप्रिय हुआ और करोड़ों लोग इससे जुड़ गए। आज यह मंच खुद को युवाओं की आवाज बताता है और शिक्षा समेत कई सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय है।

जानिए कौन हैं CJP के तीन प्रवक्ता ?

Cockroach Janta Party

1. सौरव दास – मुख्य प्रवक्ता

सौरव दास एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। वह 2025 में इंडिया गेट पर हुए प्रदूषण विरोधी आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी का पक्ष रखने की मुख्य जिम्मेदारी सौरव दास ने संभाली।

2. विजेता दहिया – प्रवक्ता

विजेता दहिया एक पॉलिटिकल रिसर्चर, राइटर और फिल्ममेकर हैं। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से पढ़ाई की है। वह ‘पावर ऑफ यूनिवर्स’ और ‘द टेल दे देट वेट जॉब’ जैसी पुस्तकों के लेखक भी बताए जाते हैं। इसके अलावा वह हरियाणवी फिल्मों, थिएटर और ओपेरा परियोजनाओं का निर्देशन कर चुके हैं।

3. आशुतोष रांका – प्रवक्ता

आशुतोष रांका IIT कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) के पूर्व छात्र हैं। वह लंदन में एक मेडिसिन और टेक्नोलॉजी कंपनी में काम कर चुके हैं। पार्टी के अनुसार, पिछले वर्ष भारत लौटने के बाद वह विभिन्न सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

कौन हैं अभिजीत दिपके ?

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले डिजिटल मीडिया रणनीतिकार हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्तमान में अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स कर रहे हैं।

अभिजीत वर्ष 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी (AAP) के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट भी रह चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने डिजिटल कैंपेन और वायरल कंटेंट तैयार करने में भूमिका निभाई थी।

सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंचा आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक ऑनलाइन अभियान के रूप में हुई थी, लेकिन अब यह खुद को एक जनआंदोलन के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। पार्टी का दावा है कि वह शिक्षा व्यवस्था में सुधार, युवाओं की भागीदारी और जवाबदेही की मांग को लेकर आगे बढ़ रही है।

अब सभी की नजरें 6 जून को प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन पर टिकी हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स रखने वाली CJP अपनी डिजिटल लोकप्रियता को जमीनी समर्थन में बदल पाएगी, या फिर यह आंदोलन केवल ऑनलाइन चर्चा तक ही सीमित रह जाएगा?

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork

Exit mobile version