Site icon IBN24 News Network

CNG Price Hike : पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ने बढ़ाई टेंशन, पिछले दो हफ्तों में आज चौथी बार बढ़े CNG के दाम, जानिए आज कितनी बढ़ी कीमत ?

CNG Price Hike

CNG Price Hike


CNG Price Hike :
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बीच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने मंगलवार 26 मई से CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं।

CNG Price Hike

Written by Kajal Panchal • Published on : 26 May 2026

IBN24 News Network :  नई दरों के बाद Delhi में CNG की कीमत ₹81.09 से बढ़कर ₹83.09 प्रति किलो हो गई है। वहीं Noida, Ghaziabad और Greater Noida में अब CNG ₹91.70 प्रति किलो मिलेगी। Gurugram में इसकी कीमत बढ़कर ₹88.12 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।

पेट्रोल-डीजल भी लगातार हो रहे महंगे

CNG के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। तेल कंपनियों ने 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया था। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गई है।

क्यों बढ़ रहे हैं ईंधन के दाम ?

CNG Price Hike

बढ़ती कीमतों के कारण सरकारी तेल कंपनियों पर भारी दबाव बना हुआ है। घाटे की भरपाई करने के लिए कंपनियां लगातार ईंधन कीमतों में संशोधन कर रही हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही स्थिति बनी रहती है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दामों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

तेल कंपनियों को रोजाना भारी नुकसान

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों को फिलहाल हर दिन लगभग 600 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 15 मई से पहले यह घाटा करीब 1,000 करोड़ रुपए प्रतिदिन तक पहुंच गया था।

आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर

तेजी से बढ़ रही CNG गाड़ियों की मांग

महंगे पेट्रोल और डीजल के बीच लोग अब CNG वाहनों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में Bhopal में CNG गाड़ियों की बिक्री करीब 50% तक बढ़ चुकी है। शोरूम संचालकों के अनुसार हर दिन 10 से 15 CNG बेस्ड वाहन बिक रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह बेहतर माइलेज और पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कम ऑपरेटिंग कॉस्ट है।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Exit mobile version