Site icon IBN24 News Network

CIA- 1: सी.आई.ए-01 टीम को मिली कामयाबी, 5000 रूपये का ईनामी बदमाश मोनू गिरफ्तार

CIA- 1

CIA- 1

CIA- 1

CIA- 1: करनाल: कल 14 नवम्बर 2024 की शाम को जिला पुलिस की क्राइम युनिट सी.आई.ए-01 टीम द्वारा उप निरीक्षक जयपाल सिंह की अध्यक्षता में दबिश देते हुए गांव किरोड़ी अग्रोहा क्षेत्र से आरोपी मोनू पुत्र फते सिंह वासी गांव कन्नौ अग्रोहा, हिसार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर करनाल में मुकदमा नं0 764 31 जुलाई 2023 धारा 379,420 भा.द.स. के तहत दर्ज है, जिसमें उसपर 5000 रूपये का ईनाम घोषित था। 

इस संबंध में इन्चार्ज सी.आई.ए-01 उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तार के लिए पहले भी कई बार प्रयास किए गए, परंतु इस बार कामयाबी उनकी टीम के हाथ लगी व आरोपी को काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर आरोपी द्वारा मामले में अपने एक साथी आरोपी के संबंध में भी खुलासा किया गया, जिसे भी बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त मामले में आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर ए.टी.एम. बदलकर राशि निकालने की वारदात को अंजाम दिया गया था, आरोपी के खिलाफ इससे अलग चोरी व लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को आज माननीय अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Exit mobile version