HomeCitizen NewsBreaking News Haryana: मां ने ढाई साल की बेटी को उतारा मौत...

Breaking News Haryana: मां ने ढाई साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, खुद का गला भी कैंची से काटा, पति के साथ हो गई थी मामूली कहासुनी

Breaking News Haryana: मां ने ढाई साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, खुद का गला भी कैंची से काटा, पति के साथ हो गई थी मामूली कहासुनी

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ढाई साल की मासूम बेटी अनिका की हत्या करने के बाद उसकी मां ने खुद का भी कैंची से गला काट कर जिंदगी खत्म करने का प्रयास किया। महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच में झगड़ा हुआ जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।

Breaking News Haryana
Breaking News Haryana

Breaking News Haryana: मां ने ढाई साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, खुद का गला भी कैंची से काटा, पति के साथ हो गई थी मामूली कहासुनी

आधार शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है और किराए के कमरे पर गुरुग्राम में रहता है। पुलिस जांच में सामने आया कि नेहा इसी साल जनवरी में यूपी के बिजनौर से पति आधार शर्मा के पास रहने गुरुग्राम आई थी। इसके बाद से वह गुरुग्राम में ही रहना चाहती थी और ना ही पति को बिजनौर में भेजना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पति ने नेहा को कहा था कि तुम्हारे यहां आ जाने से परिवार और रिश्तेदार ताने मारते हैं, मुझे परिवार से अलग मत करो।


पुलिस के अनुसार, पति की इसी बात से नाराज होकर नेहा ने सोमवार यानी कि 6 अप्रैल को खौफनाक कदम उठा लिया। पहले तो उसने अपनी 11 साल की मासूम सी बेटी का गला घोंट कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद नेहा ने कैंची से कुद का भी गला काट लिया। उसने बेटी के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया था जिससे उसकी मासूम सी बच्ची की चीखें उस कमरे की चारदीवारी में ही दब गई।  

पति दिन भर पत्नी को कॉल करता रहा लेकिन जब पत्नी ने कॉल रिसीव नहीं तो किया तो आधार शर्मा परेशान होकर फ्लैट में पहुंचता है और कई बार आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई आवाज नहीं आती, वो नीचे रह रहे मकान मालिक को बुलाता है। दरवाजा तोड़कर जब अंदर का दृश्य देखा तो हर किसी के पैरों तले के नीचे की जमीन खिसक गई।

Breaking News Haryana

पति आधार शर्मा का कहना है कि नेहा इतनी छोटी सी बात पर इतना बड़ा कदम उठा लेगी ऐसा उसने कभी सोचा नहीं था। बेटी अनिका और नेहा शर्मा को अस्पताल लेकर जाया गया। ढाई साल की अनिका को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था जबकि नेहा की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद पति का गुस्सा इतना ज्यादा था कि वह उसे अस्पताल में ही भर्ती छोड़ यूपी में अपने घर चला गया था।


पति आधार शर्मा ने पुलिस को क्या जानकारी दी


Breaking News Haryana: मां ने ढाई साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, खुद का गला भी कैंची से काटा, पति के साथ हो गई थी मामूली कहासुनी। आधार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से यूपी के बिजनौर का रहने वाला है। गुरुग्राम में अमास स्किल वैचर्स कंपनी में नौकरी करता है। 4 साल पहले उसकी शादी नेहा से हुई थी। बेटी अनिका ढाई साल की थी। जनवरी के महीने में पत्नी नेहा भी उसके साथ रहने गुरुग्राम आ गई।


आधार शर्मा के मुताबिक, वर्तमान में वे सूर्या विहार के सी- ब्लॉक में सुरजीत के मकान में सेकंड फ्लोर पर रहता है। सोमवार की सुबह वह नौ बजे वह घर से ड्यूटी पर निकल गया था। घर पर बेटी और पत्नी को ठीक-ठाक छोड़कर गया था। दिन में अक्सर पत्नी कॉल करती थी, लेकिन जब उसका कोई फोन उसके पास नहीं आया तो बार-बार मैंने कॉल किया लेकिन उधर से कोई भी जवाब नहीं आया। शाम को करीब चार बजे वह कंपनी से घर आया तो देखा कि घर का मेन दरवाजा अंदर से बंद था। काफी ज्यादा खटखटाया लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

उसने आगे बताया कि फिर मैंने फर्स्ट फ्लोर से मकान मालिक सूरजित और रिश्तेदार दीपक वर्मा को बुलाया। इसके बाद जब दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा गया तो बेड़रुम का दृश्य देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। बेडरूम में उसकी लड़की बेड पर पड़ी हुई थी उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। उसकी आंखें बंद थी और जीभ बाहर निकली हुई थी। बेटी के नाक से झाग निकल रहे थे। जबकि उसकी पत्नी नेहा बेड़ पर पड़ी हुई थी, जिसकी गर्दन से खून निकल रहा था।

आधार ने बताया कि नेहा और अनिका को सेक्टर 10 सिविल अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने अनिका को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत 2-3 घंटे ही पहले हो चुकी थी, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

Breaking News Haryana: मां ने ढाई साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, खुद का गला भी कैंची से काटा, पति के साथ हो गई थी मामूली कहासुनी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि घरेलू कलह के बाद महिला ने यह जघन्य कदम उठाया है। शुरुआती जांच में भी पति-पत्नी के मामूली कहासुनी ही मुख्य वजह सामने आई है। अभी आरोपी नेहा अस्पताल में भर्ती है। उसके ठीक होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की ओर से गहनता से जांच की जा रही है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है । 

Please Read Alsi This Article : Triumph Tracker 400 launched: 40hp पावर, 17-इंच अलॉय व्हील्स के साथ मचाएगी धमाल, कीमत ₹2.46 लाख!

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Twitter: https://x.com/IBN24Network?t=K1A8JK8CUwcgllMRYQNPOw&s=08

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.