
हरियणा के करनाल में बुधवार को एससी सभा व संत समाज के लोगों ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ सड़कों पर उतर कर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने लघु सचिवालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज के लोगों ने राम रहीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा के पदाधिकारियों व संत समाज के लोगों ने कहा कि राम रहीम ने संत कबीरदास व रविदास के प्रति गलत टिप्पणी की है। जिसको लेकर लोगों में रोष है।
राम रहीम को न दी जाए पैरोल
प्रदर्शन में शामिल राजपाल सिंह ने कहा कि राम रहीम ने संत गुरु रविदास व संत कबीर के खिलाफ गलत टिप्पणी की है। उन्हें शराबी व अय्याश कहा है। जिससे लोगों में भारी रोष। उनकी मांग है कि राम रहीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। न करने पर संत समाज के लोग व सभा आंदोलन छेड़ने पर मजबूर होगी। इसके साथ राम रहीम को पैरोल न दी जाए।