Site icon IBN24 News Network

Big Change In PPP : हरियाणा में PPP को लेकर बड़ा बदलाव ! अब परिवार पहचान पत्र से अनजान सदस्य हटाना होगा आसान, जानिए नया ऑनलाइन सिस्टम कैसे करेगा काम ?

Big Change In PPP

Big Change In PPP

Big Change In PPP : हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) प्रणाली को और ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और नागरिक हितैषी बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब यदि किसी व्यक्ति के PPP में गलती से कोई अनजान सदस्य जुड़ गया है या पहचान होने के बावजूद उसका नाम हटाने में परेशानी आ रही है, तो नागरिकों को राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार ने इसके समाधान के लिए डिलीट अनवांटेड मॉड्यूल (DUM) में बड़ा सुधार लागू कर दिया है।

Big Change In PPP

Written by Kajal Panchal • Published on : 26 May 2026

IBN24 News Network :  इस संबंध में जानकारी देते हुए PPP स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. Satish Khola ने बताया कि नागरिक अब अपनी सिटीजन आईडी के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे इस समस्या का समाधान कर सकेंगे।

क्यों किया गया बदलाव ?

डॉ. सतीश खोला के अनुसार सरकार को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कई लोगों के परिवार पहचान पत्र में गलत तरीके से दूसरे व्यक्तियों के नाम जुड़ गए हैं।

Big Change In PPP

इसी समस्या को दूर करने के लिए DUM यानी Delete Unwanted Member Module में आवश्यक बदलाव किए गए हैं, जिससे अब पूरी प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और प्रभावी हो गई है।

अब ऐसे हटेगा अनजान सदस्य का नाम

नई व्यवस्था के तहत नागरिकों को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पूरी प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है।

1. टारगेट PPN ID का चयन करना होगा

सबसे पहले आवेदक को टारगेट PPN ID सिलेक्ट करनी होगी। पोर्टल पर उपलब्ध ड्रॉपडाउन सूची में सभी Target PPN दिखाई देंगे। इसके साथ परिवार के मुखिया (HOF) का नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अंतिम चार अंक भी दिखाई देंगे।

इससे सही परिवार की पहचान करना आसान होगा और गलत आवेदन की संभावना कम हो जाएगी।

2. OTP से मोबाइल वेरिफिकेशन

इसके बाद चयनित परिवार के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। OTP सत्यापन सफल होने के बाद आवेदन स्वतः संबंधित ADC लॉगिन पर अनुमोदन के लिए पहुंच जाएगा।

संबंधित ADC आवेदन की जांच कर आवश्यकता अनुसार मंजूरी देगा।

3. PPP डेटा रहेगा ज्यादा सुरक्षित

डॉ. खोला ने बताया कि नई प्रक्रिया लागू होने के बाद लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और शिकायतों का तेजी से समाधान हो सकेगा। इसके साथ ही PPP डेटा की शुद्धता और सुरक्षा भी बेहतर होगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे समय-समय पर अपने परिवार पहचान पत्र की जानकारी जांचते रहें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तय प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।

नागरिकों को मिलेगा बड़ा फायदा

सरकार का मानना है कि इस नए सिस्टम से:

हरियाणा सरकार का यह कदम PPP प्रणाली को और मजबूत तथा तकनीकी रूप से बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Please also read this article : Gold Price Today: गिरावट के बाद संभला बाजार, जानिए देशभर में कहां पर कितना है सोने का भाव

Tamil Nadu CM Race : बहुमत के बिना सरकार गठन पर अटका TVK का दावा, आपको क्या लगता है शपथ ले पाएंगे विजय ?

PM Modi Changed Profile Photo by OPERATION SINDOOR : सेना को किया सलाम, जानिए गृह मंत्री ने आतंकियों को क्या दी चेतावनी…

Haryana Foreign Tour Ban : सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेश दौरों पर लगाम, वैश्विक तनाव के बीच हरियाणा सरकार सख्त, जानिए नई गाइडलाइन में क्या हो सकते हैं नियम ?

Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : ‘सबके लिए काम करेंगे’ का दिया संदेश, जानिए पहली कैबिनेट बैठक में कौन से लिए 6 बड़े फैसले

Thalapathy Vijay Government Controversy : तमिलनाडु में कल सरकार बनी, दूसरे ही दिन शुरू हो गई खींचतान ! शपथ समारोह के एक फैसले से बढ़ा विवाद, क्या विजय संभाल पाएंगे सहयोगियों की नाराज़गी ?

Instagram: https://www.instagram.com/ibn24newsnetwork

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का YOUTUBE चैनल आज ही सब्सक्राइब करें। चैनल लिंक:https://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Facebook: https://www.facebook.com/ibn24newsnetwork/

Exit mobile version